
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के थाना पैलानी में एक मामा ने आपसी विवाद में भांजे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ भांजे के शव को घर के सामने फेंककर भाग गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। सीओ सदर प्रतिभा सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
जानकारी के अनुसार, पैलानी डेरा निवासी आलोक निषाद (20) को रात में सोते समय उसके मामा जगन्नाथ ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला।
ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर
बताते हैं कि घटना के बाद आरोपी मामा और उसका साथी जग्गा भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जांच की। फाॅरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर
बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर
