
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में महिला सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन छात्राओं का चयन विभिन्न स्कूलों से किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हुआ ‘मिशन शक्ति फेज-6’ कार्यक्रम
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सौरभ सिंह व सीओ प्रतिज्ञा सिंह ने छात्राओं को सम्मानित किया। उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र भेंट किए। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के अंतर्गत यह कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बांदा पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा: 15 साल की किशोरी ने मृत नवजात को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
