Thursday, September 24सही समय पर सच्ची खबर...

UP: ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में आग, 9 लोगों की मौत-कई घायल

ग्रेटर नोएडा में जली बस के पास जांच करता पुलिस कर्मी

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: यूपी के गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बीते बुधवार की रात चलती टूरिस्ट स्लीपर बस में आग लग गई। इस बेहद दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

जेवर एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार स्लीपर बस नोएडा से लगभग 34 किलोमीटर दूर पहुंची थी। इसी दौरान बस में आग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर जान बचा ली।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल

बताते हैं कि तेजी से फैली आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को चपेट में ले लिया। बस में फंसे लोगों में 9 यात्री जिंदा जल गए। वहीं कई बुरी तरह से झुलस गए। घटना से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।

सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल