Friday, October 2सही समय पर सच्ची खबर...

सनसनी: लखनऊ में कारोबारी के नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या-खुद फोन कर बुलाई पुलिस

लखनऊ में बेटे ने की मां की हत्या, जांच करती पुलिस

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। लखनऊ के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित विजन अपार्टमेंट में 17 साल के बेटे ने 42 साल की मां की हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद खुद फोन करके पुलिस को बुलाया। बताते हैं कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार था। उसका कई साल से इलाज चल रहा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि किशोर ने पुलिस को फोन कर कहा कि, “हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ।” पुलिस का कहना है कि मृतका का गीता भागचंदानी है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ : महिला अधिकारी की हत्या में इंस्पेक्टर और पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा

पुलिस का कहा है कि किशोर ने अपनी मां के सिर पर लोहे के रिंच से कई प्रहार किए। इसके बाद खुद ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े: अमरोहा: विधायक के फार्महाउस पर युवती से गैंगरेप, दरोगा-सिपाही व CRPF के दो जवान गिरफ्तार 

थाना प्रभारी विवेक चौधरी का कहना है कि नाका के राजेंद्र नगर स्थित विजन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-202 में कपड़ा कारोबारी राकेश भागचांदनी परिवार के साथ रहते हैं। उनकी चारबाग में कपड़े की दुकान है। उनका 17 वर्षीय बेटा 12वीं का छात्र है, जिसने अपनी मां की हत्या कर दी है।

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

अमरोहा: विधायक के फार्महाउस पर युवती से गैंगरेप, दरोगा-सिपाही व CRPF के दो जवान गिरफ्तार

वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट