बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान
समरनीति न्यूज, बांदा: जमीन के लिए पिता पर गोली चलाने की घटना को लोग भूले नहीं थे कि बांदा में एक और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ गया। बांदा में एक कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बताते हैं कि इस हैवान बेटे ने पिता को बड़ी ही बेरहमी से मारा। घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह चूल्हे पर चाय बना रहे थे। हत्या की यह वारदात शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के बांधापुरवा गांव का मामला
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के बांधापुरवा गांव के मोतीलाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नीलम उर्फ नथुवा और छोटा बेटा बउरा है, जो कि मूक-बाधिर है। बताते हैं कि काफी समय से बड़ा बेटा मोतीलाल जमीन को बेचने की जिद कर रहा था।
ये भी पढ़ें: बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-...
