Tuesday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-हमीरपुर में तैनाती..पढ़ें पूरा मामला

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवती ने हमीरपुर में तैनात सिपाही पवन कनौजिया के खिलाफ यौन शोषण व अन्य गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। युवती के आरोप हैं कि सिपाही पवन कनौजिया ने कालिंजर थाना (बांदा) में तैनाती के दौरान उसे शादी का झांसा दिया। फिर कई साल उससे संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं बीच-बीच में रुपए और जेवर भी ऐंठ लिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने गंभीरता से लिया। साथ ही पूरे मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी मेविस टाक को दी। देर शाम आरोपी सिपाही के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सिपाही वर्ष 2021 में बांदा के थाना कालिंजर में तैनात था। वर्तमान में आरोपी सिपाही हमीरपुर जिले में तैनात है।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..