बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवती ने सिपाही पवन कनौजिया पर यौन शोषण का मुकदमा लिखाया है। युवती ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर सिपाही पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। साथ ही न्याय की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जांच के आदेश दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक को सौंपी है। पुलिस ने आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच
सोशल मीडिया पर वायरल आरोपी सिपाही की फोटो
दरअसल, युवती का आरोप हैं कि सिपाही पवन कनौजिया ने कालिंजर में तैनाती के समय उसे शादी का झांसा दिया। फिर कई साल उसका शोषण किया। इतना ही नहीं उससे रुपए और जेवर भी ऐंठ लिए।
2021 में कालिंजर में तैनात था आरोपी, अब हमीरपुर..
देर शाम आरोपी सिपाही के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक...
