
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। डीएम अमित आसेरी के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में अधिकारियों ने कचहरी गेट से अवैध होर्डिंग्स हटवाईं। साथ ही अवैध रूप से काबिज दुकानदारों को भी हटावाया।
कचहरी चौराहा से हटवाईं होर्डिंग्स

बाजार में भी दुकानों का अतिक्रमण हटवाया
अबतक अस्थानीय प्रशासन की लापरवाही से कचहरी चौराहा अतिक्रमण का शिकार बना हुआ था।
ये भी पढ़ें: बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड
चौंकाने वाली बात यह है कि कचहरी चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। रोज अधिकारी इसी चौराहा से गुजरते हैं। अबतक इसपर ध्यान नहीं दिया।

बताते हैं कि जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई है। इसके बाद कचहरी चौराहा के अलावा बाजार में भी दुकानों को पीछे हटवाया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में कचहरी चौराहे पर डीएम ने किया निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन
शनिवार को डीएम की सख्ती के बाद सिटी मजिस्ट्रेट व नगर पालिका की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। इसके अलावा अवैध रूप से काबिज दुकानदारों को भी हटाया गया।
कहा जा रहा है कि जल्द ही अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, कोतवाली प्रभारी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..
क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी
भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..
