
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा बार एसोसिएशन ने पूर्व मंत्री एवं अधिवक्ता विवेक सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कचहरी परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर याद किया।
पूर्व मंत्री के योगदान की सराहना की
बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने स्व. विवेक सिंह के विधि सेवा में दिए योगदान को भी याद किया।
ये भी पढ़ें: बांदा DM ने कचहरी चौराहे पर किया निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन
वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता रहते हुए उन्होंने न्याय के पक्ष में निर्भिकता से आवाज उठाई। फिर मंत्री रहते हुए भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किए। इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी
बार अध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव राजेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुनील, युवा अधिवक्ता विवेक सिंह गौर आदि ने कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में बार संघ अध्यक्ष ने सभी के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बांदा अतिक्रमण हटाओ अभियान, कचहरी चौराहा से हटीं होर्डिंग्स व दुकानें
क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी
बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड
