Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पानी में गेंद खेलने की नादानी में दो युवाओं ने जान गवां दी। इससे हंसते-खेलते परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों में हाहाकार मचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि इस वक्त गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। पानी में गेंद खेलते समय गहराई में पहुंचा एक युवक डूबा, दूसरा बचाने में डूब गया  इससे गंगा से सटे नीचले इलाकों में काफी पानी भरा है। बताते हैं कि जाजमऊ से सटे मुख्तारनगर में दोनों युवा पानी में गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान पानी में गेंद गहराई की ओर चला गया। ये भी पढ़ेंः थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें इससे गेंद को उठाने के लिए मैनुदीन (26) पुत्र अफजल, निवासी नई बस्ती, अंबेडकरनगर जाजमऊ पानी में आगे बढ़ता चला गया। इसी दौरान गहराई में पैर पड़ने से वह पानी म...
देखते ही देखते गंगा की बाढ़ में समा गया पूरा रास्ता..

देखते ही देखते गंगा की बाढ़ में समा गया पूरा रास्ता..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीतिन, न्यूज, उन्नावः बाढ़ कहर लोगों पर जमकर बरस रहा है। उन्नाव में गंगा में बाढ़ का असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। गंगा के कहर से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगा के तेज बहाव से काली मिट्टी शिवराज पुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से बह गया है। गंगा के तेज बहाव के कारण करीब 100 मीटर का रास्ता कटकर गंगा में समा गया है। ये भी पढ़ेंः पेट्रोल 80 तो डीजल 70 पार, गृहणियां- चालक सभी परेशान प्रशासन की तरफ से अभी तक रास्ते के दोनों ओर कोई बैरीकेटिंग भी नहीं लगाई गई है। यह मार्ग जिले के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में आता है। वहां का काली मिट्टी शिवराजपुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से गंगा में समा गया है।  ...
धंसी सड़क ने खोली प्रशासनिक घालमेल की पोल…

धंसी सड़क ने खोली प्रशासनिक घालमेल की पोल…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सरकारी कामकाज में अधिकारियों की हेराफेरी थमने का नाम नहीं ले रही है। कहीं न कहीं इसकी पोल खुल ही जाती है। अब कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस रोड पर इसका जीता-जागता उदाहण देखने को मिला है। जहां एक्सप्रेस सड़क के बीचों-बीच 30 से 35 फिट गहरा गड्ढा हो गया। ये भी पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी ने किया अलखनंदा क्रूज का उद्घाटन, ये हैं खासियत.. सड़क अचानक धंस गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई गाड़ी या बाइक सवार वहां से नहीं गुजर रहा था। वरना जान से हाथ धोने पड़ जाते। लोगों ने तुरंत ही सड़क पर बैरिकिंडिंग लगा दी है। मौके पर भीड़ जमा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। ...
पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों का घंटाघर पर बवाल…

पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों का घंटाघर पर बवाल…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रदेश में ट्यूबवेल आपरेटरों की भर्ती परीक्षा लीक होने की जानकारी पर अभ्यर्थियों ने कानपुर में घंटाघर पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान हालात काफी गड़बड़ा गए। छात्र उग्र होकर घंटाघर चौराहे पर सरकार नारेबाजी करने लगे। छात्रों के बवाल को देखते हुए रात में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और हालात को काबू किया। रात में छात्रों को जानकारी हुई तो काटा हंगामा, सीओ कलेक्टरगंज ने संभाले हालात  बताया जाता है कि कानपुर के घंटाघर चौराहे पर हजारों की तादात में छात्रों ने बवाल किया। इसकी वजह रविवार को ट्यूबवेल ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना था। लगभग 1:00 बजे तक छात्रों को पता चला कि लीक होने के कारण पेपर कैंसिल कर दिया गया है। इसके बाद उग्र होकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ ने ट्यूबवेल परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह के 11 लोगों को मेरठ से पकड़ा बाद म...
गरीब बच्चों को बांटी पढ़ने को किताबें और खेलने को खिलौने

गरीब बच्चों को बांटी पढ़ने को किताबें और खेलने को खिलौने

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शनिवार को पेशेंट्स हेल्थ केयर सोसाइटी द्वारा पालिका स्टेडियम स्थित आर्यनगर शाखा में समाज के अभाव ग्रस्त गरीबों की बस्ती रामबाग के बच्चों को पाठ्य सामग्री व खेलकूद की सामग्री का वितरण किया गया। यह सामग्री कोलकता की एक फर्म द्वारा दान स्वरुप भेजी गई थी। इसमें विभाग संघचालक अर्जुन दास, सह प्रांत कार्यवाह हरेश प्रताप, सोसाइटी अध्यक्ष बाबूलाल, प्रधान मंत्री धीरज जी, संयोजक सेवा बस्ती/प्रचार मंत्री अनंत नारायण मिश्र मौजूद रहे। उनके साथ कोषाध्यक्ष हरीश डा राजेश गर्ग, जगदीश खन्ना, जिला सेवा प्रमुख मुकेश जी, सुबंधु ,प्रशांत, निखिल, काशी, संदीप, विजय, भगवानदीन, अमित भदौरिया, मनीष व अनुभव महेश्वरी ने सहयोगी दिया। बताया जाता है कि पेशेंट्स हेल्थ केयर सोसाइटी समाज की अंतिम पंक्ति के बेसहारा लोगों को बीमारी में खून, दवाई व दूध-फल उपलब्ध कराती है। बताते हैं कि पीछले 17 वर्ष...
हैलट के सामने जूनियर डाक्टरों और स्थानीय लोगों में मारपीट, बवाल-तोड़फोड़

हैलट के सामने जूनियर डाक्टरों और स्थानीय लोगों में मारपीट, बवाल-तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : बीते मंगलवार की देर रात कानपुर में एक बार फिर जूनियर डाक्टरों की गुंडई सामने आई। इन जूनियर डाक्टरों का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। दोनों से मारपीट और पथराव के बाद जाम भी लगाया गया। कई थानों की फोर्स ने हालात को संभाला। मौके पर कई थानों का फोर्स तैनात रहा। बताते हैं कि हैलट के छात्रों और स्थानीय लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मेडिकल कालेज के छात्रों ने इकट्ठा होकर मारपीट शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और मारपीट कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। जूनियर डाक्टरों ने राहगीरों और आटो, रिक्शा वालों को भी पीटना शुरू कर दिया। साथ ही पथराव भी करने लगे। कई बाइकों और आटो को तोड़ भी डाला। इसपर स्थानीय लोगों ने भी जमकर बवाल किया और जूनियर डाक्टरों को पीटा भी। दोनों ओर से मारपीट हुई। स्थानीय युवकों ने रास्ते में मिलने...
थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें

थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आए दिन आपको बच्चों की डूबने से मौत की घटनाओं की खबरें सुनने की मिलती रहती होंगी। बीते कुछ दिनों में इनमें तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसका कारण युवाओं और बच्चों की नादनियां हैं तो साथ ही प्रशासन द्वारा उनपर रोक के पुख्ता इंतजामों की कमी भी है। खासकर कानपुर में बैराज और उसके आसपास बच्चों और युवाओं की डूबने की कई घटनाएं हाल के दिनों में हुई हैं। कई जिंदगियां असमय काल के गाल में समां गई हैं। कानपुर में गंगा बैराज के आसपास नदी में खतरनाक ढंग से नहाते हैं युवक और नाबालिग बच्चे  अभी भी प्रशासन की तरफ से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी ऐसी घटनाओं के थमने की संभावनाएं बहुत कम हैं।  बीते दिवस कुछ बच्चे कानपुर के गंगा बैराज पुल से छलांग लगाते हुए खेल रहे थे। ये भी पढ़ेंः प्रदेश में 30 पुलिस अधीक्षकों के तबादले, कानपुर-रामपुर, बांदा और...
राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूजत, लखनऊ/कानपुर/बांदाः यह शायद पहला मौखा था रक्षा बंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र त्यौहार में पुलिस ने भी सीधे तौर पर सहभागिता की। हांलाकि ऐसा नहीं कि पुलिस त्यौहार नहीं मनाती। लेकिन जनता के साथ घुल-मिलकर त्यौहार मनाने का यह शायद पहला मौका रहा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस दरअसल, डीजीपी के आदेशों के बाद आज प्रदेश भर की पुलिस ने जनता के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इसके लिए आम लोगों के यहां से बहनों को बुलाकर उनसे राखी बंधवाई गई। राजधानी लखनऊ में भी अधिकारियों और थानेदारों ने राखियां बंधवाईं। पुलिस को राखी बांधने के मौके की जानकारी होने पर स्कूली छात्राओं और बच्चों ने भी खुशी-खुशी अपने इलाके के पुलिस थानेदारों और अधिकारियों को राखियां बांधी। दिनभर अपराधियों से जूझने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी य...
थाने के बाहर खड़ा ट्रक संदिग्ध हालात में अचानक धू-धूकर जला

थाने के बाहर खड़ा ट्रक संदिग्ध हालात में अचानक धू-धूकर जला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बाबुपुरवा थाने के बाहर खड़े ट्रक में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ही ट्रक धू-धूकर जलने लगा। आसपास से निकल रहे लोग भी सकते में आ गए। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। ये भी पढ़ेंः मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही  उधर, पुलिस ने आग की सूचना पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाकर आग को काबू में करवाया। हांलाकि गनीमत इस बात की रही कि आग ने आसपास खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में नहीं लिया। ...
महाकाव्य गीत गोविंदम के मंचन पर तालियों से गूंजा प्रेक्षागृह

महाकाव्य गीत गोविंदम के मंचन पर तालियों से गूंजा प्रेक्षागृह

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः महाकवि जयदेव के महाकाव्य गीत गोविंदम का नाट्य मंचन लाजपत भवन प्रेक्षागृह में धूमधाम से मंचित हुआ। इसमें प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना गौरी संजय पाठक व गरिमा दिवेदी ने माधव व राधा के महामिलन एवं महारास का प्रस्तुतिकरण किया। इनके अभिनय एवं मंचन से सभी को साक्षात बृजधाम की अनुभूति हुई। कार्यक्रम में आए लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर इसका आनंद लिया। दर्शकों की तालियों से प्रेक्षागृह गूंज उठा। रजत श्री फाउंडेशन एवं श्री कृष्ण अकादमी आफ डांस एंड म्यूजिक के तत्वाधान में यह कार्यक्रम हुआ। ये भी पढ़ेंः भाप यानी बड़ी-बड़ी बीमारियों का कारगर इलाज मंचन में गोपियों की भूमिका में रत्ना शुक्ला, नंदिता पाठक, पंखुड़ी दिवेदी, अनुश्री मिश्रा, कनिका सेठ, निपुर्निका त्रिपाठी, स्वाति, सजल, शुभ्यांशी, ऐश्वर्या, अनन्या, आन्या, रिद्धिमा, समृद्धि, प्रतिष्ठा, सोनाक्षी, लावन्या, ऐंजल व देवींशी न...