Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

समरनीति न्यूज, कानपुरः पानी में गेंद खेलने की नादानी में दो युवाओं ने जान गवां दी। इससे हंसते-खेलते परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों में हाहाकार मचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि इस वक्त गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

पानी में गेंद खेलते समय गहराई में पहुंचा एक युवक डूबा, दूसरा बचाने में डूब गया 

इससे गंगा से सटे नीचले इलाकों में काफी पानी भरा है। बताते हैं कि जाजमऊ से सटे मुख्तारनगर में दोनों युवा पानी में गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान पानी में गेंद गहराई की ओर चला गया।

ये भी पढ़ेंः थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें

इससे गेंद को उठाने के लिए मैनुदीन (26) पुत्र अफजल, निवासी नई बस्ती, अंबेडकरनगर जाजमऊ पानी में आगे बढ़ता चला गया। इसी दौरान गहराई में पैर पड़ने से वह पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उसका साथी सफी (20) उर्फ छोटे पुत्र बशीर निवासी ओम पुरवा, ताड़ी खाना, लालबंगला, भी बचाने के लिए आगे बढ़ता गया।

ये भी पढ़ेंः ..जरा सी लापरवाही और हर साल गंगा की गोद में समा रहीं कई जिन्दगियां

इस दोनों काफी गहराई में पहुंच गए। बाद में दोनों की पानी में डूबकर मौत हो गई। बाद में आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों के शवों को बाहर निकाला। दोनों ही मरने वाले युवक चकेरी, कानपुर के रहने वाले थे।