बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो मासूम भाईयों की यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नदी में शव उतराते दिखने पर परिवार के लोगों की इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बांदा के मर्का जिले के मिर्जापुर गांव के मजरा लउवा डेरा की है। वहां रहने वाले गुड्डू (7) पुत्र विनोद तथा बच्छराज (9) पुत्र राजेंद्र, दोनों चचरे भाई हैं और शुक्रवार को दोनों गांव के पास से निकली यमुना नदी में नहाने गए थे।
अन्य युवकों के पहुंचने पर हुई जानकारी
लहरों की चपेट में आकर बच्छराज गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए गुड्डू ने भी नदी में छलांग लगा दी। बाद में दोनों ही नदी में डूब गए। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब गांव के दो युवक वहां नहाने पहुंचे। उन्होंने दोनों बच्चों के शवों को नदी में उतराते हुए...