Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

चार दिन से लगातार बारिश से बांदा में केन नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो मासूम भाईयों की यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नदी में शव उतराते दिखने पर परिवार के लोगों की इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बांदा के मर्का जिले के मिर्जापुर गांव के मजरा लउवा डेरा की है। वहां रहने वाले गुड्डू (7) पुत्र विनोद तथा बच्छराज (9) पुत्र राजेंद्र, दोनों चचरे भाई हैं और शुक्रवार को दोनों गांव के पास से निकली यमुना नदी में नहाने गए थे।

अन्य युवकों के पहुंचने पर हुई जानकारी  

लहरों की चपेट में आकर बच्छराज गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए गुड्डू ने भी नदी में छलांग लगा दी। बाद में दोनों ही नदी में डूब गए। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब गांव के दो युवक वहां नहाने पहुंचे। उन्होंने दोनों बच्चों के शवों को नदी में उतराते हुए देखा। युवकों ने जानकारी घर वालों को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। जिंदा होने की आशंका पर परिजन दोनों को बबेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पिता राजेंद्र और विनोद ने बताया कि गुड्डू इकलौता लड़का था। दोनों गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ते थे।

ये भी पढ़ेंः हाल-ए-बांदाः पानी की बूंद-बूंद को तरसी जनता सड़क पर, बोली- ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’