Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें

समरनीति न्यूज, कानपुरः आए दिन आपको बच्चों की डूबने से मौत की घटनाओं की खबरें सुनने की मिलती रहती होंगी। बीते कुछ दिनों में इनमें तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसका कारण युवाओं और बच्चों की नादनियां हैं तो साथ ही प्रशासन द्वारा उनपर रोक के पुख्ता इंतजामों की कमी भी है। खासकर कानपुर में बैराज और उसके आसपास बच्चों और युवाओं की डूबने की कई घटनाएं हाल के दिनों में हुई हैं। कई जिंदगियां असमय काल के गाल में समां गई हैं।

कानपुर में गंगा बैराज के आसपास नदी में खतरनाक ढंग से नहाते हैं युवक और नाबालिग बच्चे 

अभी भी प्रशासन की तरफ से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी ऐसी घटनाओं के थमने की संभावनाएं बहुत कम हैं।  बीते दिवस कुछ बच्चे कानपुर के गंगा बैराज पुल से छलांग लगाते हुए खेल रहे थे।

ये भी पढ़ेंः प्रदेश में 30 पुलिस अधीक्षकों के तबादले, कानपुर-रामपुर, बांदा और अमरोहा सभी बदले

उनकी यह छलांग उनके लिए जानलेवा भी हो सकती है। इसका उनको कतई एहसास नहीं था। वहां से गुजर रहे हमारे एक रेगूलर रीडर गुप्ता जी ने इसका वीडियो बनाकर हमारे पास भेजा। ताकि हम इसको लगाकर लोगों को जागरूक कर सकें। साथ ही प्रशासन भी इस ओर ध्यान दें।