Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। फार्म हाउस पर तैनात चौकीदार ने महिला से तंत्र-मंत्र की आड़ पर दुष्कर्म किया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।  पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर काम करने वाले चौकीदार ने तंत्र-मंत्र की आड़ में की वारदात   बताते हैं कि बिल्हौर थाना के एक गांव के एक किसान की पत्नी काफी दिनों से बीमार थी। कुछ लोगों के कहने पर बसपा के पूर्व एमएलसी अशोक कटियार के फार्म हाउस के चौकीदार के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां आरोपी जाकिर ने पति को अगरबत्ती देकर बाहर रोक दिया। अंदर ले जाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पहले तो डर के कारण पत्नी ने कुछ नहीं बताया लेकिन घर पहुंचकर उसने पति से आपबीती सुनाई। ये भी पढ़ेंः ...
कानपुर में आज एलटी ग्रेड परीक्षा : शहर के 118 केंद्रों पर पहुंचेंगे 54,848 परीक्षार्थी

कानपुर में आज एलटी ग्रेड परीक्षा : शहर के 118 केंद्रों पर पहुंचेंगे 54,848 परीक्षार्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
  समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः उत्तर प्रदेश की लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) परीक्षा 2018 आज आयोजित की जा रही है। संडे को होने वाली परीक्षा में 54,848 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में परिक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही व्यवस्थाओं के मद्देनजर 40 सेक्टर मजिस्टे्रट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के पास सुरक्षा बल के साथ फोटोकॉपी की दुकानों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में बस ये सामान साथ ले जाने की अनुमति केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद तक प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम आधे घंटे में किसी अ...
सफाई से इंकार युवकों ने सफाईकर्मी को धुना, चौकी पर हंगामा

सफाई से इंकार युवकों ने सफाईकर्मी को धुना, चौकी पर हंगामा

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः चकेरी में शनिवार को मामूली विवाद में सफाई कर्मी को पीटे जाने पर साथियों ने पुलिस चौकी में हंगामा कर दिया। पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए। इस पर पुलिस को मजबूरन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको शांत कराना पड़ा। इसके बाद भी लोगों का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ। खबर कुछ ऐसी है कि मोती मोहाल निवासी बाबूराम सफाई कर्मी है। इन दिनों उनकी ड्यूटी ओमपुरवा में लगी है। शनिवार को वह पोखरपुरवा में नाली की सफाई करवा रहे थे। उसी समय इलाकाई निवासी नितिन गुप्ता और शालू गुप्ता वहां पहुंच गए। ये था पीड़ितों की पिटाई का मामला  आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सफाई कर्मी को पहले उनके घर की नाली साफ करने के लिए कहा। बाबूराम ने दोनों को मना कर दिया। इस पर भड़के दोनों युवकों ने बाबूराम को पीट दिया। बाबूराम ने साथियों को इसकी जानक...
कानपुरः छात्रनेता चक्रेश के हत्यारे गप्पू को दया नहीं, काटेगा सारी उम्र-कैद

कानपुरः छात्रनेता चक्रेश के हत्यारे गप्पू को दया नहीं, काटेगा सारी उम्र-कैद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हुए चर्चित छात्रनेता चक्रेश अवस्थी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गप्पू भदौरिया की दया याचिका राज्यपाल ने खारिज कर दी है। उम्रकैद की सजा काट रहे गप्पू भदौरिया की तरफ से समय पूर्व रिहाई के लिए दया याचिका की गई थी। अब इसके निरस्त होने के बाद गप्पू भदौरिया की उम्रकैद की सजा जारी रहेगी। एक नजर में पूरा घटनाक्रम  याद दिलाते चलें कि अक्टूबर 2001 में 80फीट रोड के पास छात्रनेता चक्रेश अवस्थी की गप्पू भदौरिया व उसके तीन साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सेशन कोर्ट में आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट में अपील के बाद फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था। दाखिल की थी दया याचिका  गप्पू भदौरिया ने बीते दिनों 15 साल 4 महीने की सजा काट लेने की बात कहते हुए समय पूर्व रिहाई के लिए एक दया याचिका दाखिल की ...
कानपुरः यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों में के लिए चलेंगी बसें, निजी वाहनों पर लगेगी रोक

कानपुरः यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों में के लिए चलेंगी बसें, निजी वाहनों पर लगेगी रोक

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीएसजेएमयू में पढऩे वाले छात्रों के लिए गुड न्‍यूज़ है. पहली तो ये कि अगर स्‍टूडेंट्स के पास उनका निजी वाहन है तो अब उसके ईंधन की होगी बचत और दूसरी ये कि अगर आपके पास वाहन नहीं है तो आपको मिलने वाला है साधन। खबर कुछ ऐसी है कि यूनीवर्सिटी कैम्‍पस में चलने वाली हैं बसें। वहीं इससे भी ज्‍यादा अच्‍छी बात ये है कि छात्रों को इसका कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। फिलहाल इन बसों को लेकर ये संभावना जताई जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को यह सौगात मिल जाएगी। बस खरीदने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिलीज ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जल्‍द से जल्‍द ये बसें कैम्‍पस की सड़क पर फर्राटा भरती दिखेंगी। बनाई जा रही है पार्किंग  गौरतलब है कि सीएसजेएमयू कैंपस के अंदर आने जाने के लिए स्टूडेंट्स अभी तक पैदल या फिर बाइक व स्कूटी स...
पानी में बह गए प्रशासन के 50 करोड़, फिर भी फटा सड़कों का ‘कलेजा’

पानी में बह गए प्रशासन के 50 करोड़, फिर भी फटा सड़कों का ‘कलेजा’

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः एक बार फिर से शहर गड्ढों में धंसता जा रहा है और राहगीर उसमें गिर कर घायल होते जा रहे हैं। इनमें से कई तो काल के ग्रास में भी समा जाते हैं। वहीं बारिश के मौसम में ये समस्‍या और भी बढ़ जाती है। ऐसे में बरसात के महीनों में शहरवासियों का सड़कों पर चलना और भी ज्‍यादा दूभर हो जाता है। वहीं, इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि इस मामले में शहरवासियों की दिक्‍कत अभी जैसी की तैसी रहने वाली है। इसके पीछे कारण है यही बारिश। बरसात के चलते अभी इनकी मरम्‍मत का काम शुरू भी नहीं हो सकता। हैरानी वाली बात है यह   यहां इससे भी बड़ी हैरानी वाली बात ये है कि जून 2017 में शहर में नगर निगम, केडीए, पीडब्ल्यूडी, मंडी परिषद और आवास विकास ने लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से 200 से ज्यादा सड़कों को गड्ढामुक्त किया था, लेकिन बारिश में यह गड्ढे फिर से दिखन...
कानपुर स्टेशन पर बहादुर लड़की ने चोर को पकड़कर पटका

कानपुर स्टेशन पर बहादुर लड़की ने चोर को पकड़कर पटका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज पर मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरे को पीड़ित किशोरी ने फिल्मी स्टाइल में पकड़कर दो पटकनी लगाई। शोर सुनकर वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने लुटेरे को पकड़ कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने इस घटना के बारे में बताया कि उन्नाव सिविल लाइन में रहने वाली किशोरी कोमल अपनी मां शिमला सैनी के पास कानपुर आई थी। मां से मिल कर कोमल दोपहर को उन्नाव जाने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म छह के फुटओवर ब्रिज की सीढिय़ों पर बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। ये भी पढ़िएः यहां दिन में ताले में बंद हो जाती है पुलिस चौकी  इसी दौरान एक लुटेरा उसका मोबाइल लेकर भागने लगा। कोमल ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर उसे पटक दिया। यह नजारा देख यात्रियों की भीड़ लग गई। जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के साथियों को पक...
कानपुर के रामनारायण बाजार में युवक ने दुकान बंद कर लगाई फांसी

कानपुर के रामनारायण बाजार में युवक ने दुकान बंद कर लगाई फांसी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
कानपुरः फीलखाना थाना क्षेत्र के रामनारायण बाजार में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की ग्राफिक्स की दुकान थी और उसने शटर बंद करके फांसी लगा ली। मरने वाले युवक का नाम तरुण बताया जा रहा है। वह शहर के खपरा मोहाल का रहने वाला था। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।      ...
कानपुरः कहां जाए जनता, यहां तो पुलिस संरक्षण में चल रहे चौराहों पर अवैध टेंपो स्टैंड

कानपुरः कहां जाए जनता, यहां तो पुलिस संरक्षण में चल रहे चौराहों पर अवैध टेंपो स्टैंड

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए है, लेकिन अधिकारी यातायात की मुख्‍य समस्याओं की तरफ ध्यान भी नहीं दे रहे हैं। शहर के दर्जनों चौराहों पर अवैध तरीके से संचालित हो रहे टेंपो व ऑटो स्टैंड की वजह से यातायात अक्सर बुरी तरह प्रभावित होता है। ट्रैफिक डिपार्टमेंट व आरटीओ शहर के यातायात को बाधित करने वाली मेन समस्या को खत्म करने की बजाए चुप्पी साधे बैठे हैं। शहर के चौराहों पर धमाचौकड़ी मचाने वाले टेंपो व ऑटो चालक चौराहों पर ही सवारी बैठाने लगते है। फिर चाहे उनके पीछे वाहनों की कतार लग जाए। इससे उनको कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मोटी कमाई के चक्कर में चौराहों पर बने अवैध स्टैंड पर हाथ नहीं डालती पुलिस  वहीं चौराहों पर तैनात ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड उन पर कार्रवाई करने के बजाए नजर अंदाज कर देते हैं। इसका मुख्य कारण चौराहों में...
..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साउथ सिटी में बढ़ते क्राइम के बीच अब पुलिस भी अपराधियों के हाथों लूट और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों का शिकार बनेगी। जी हां, चौंकिये मत। पुलिस खुद अपराधियों का आसान शिकार बनेगी, ताकि जनता को राहत मिल सके। घबराइये नहीं, ऐसा पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने को करेगी जिन्होंने बीते कई महीनों से पुलिस की नाक में दम कर रखा है। साउथ सिटी इलाके में चेन स्नेचिंग, मोबाइल और नगदी लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता इससे बुरी तरह से परेशान है और पुलिस भी। बदनाम इलाकों में पुलिस सादे कपड़ों में चैन और मोबाइल हाथ में लेकर धूमती आएगी नजर, ताकि लुटेरे जाल में फंसे   साउथ सिटी में बढ़ी लुटेरों की धमाचौकड़ी को रोकने लिए अब पुलिस खुद उनके लिए शिकार बनेगी। एसपी साउथ ने सभी थाना पुलिस को लुटेरों को पकडऩे के लिए ट्रैप तैयार करने के ...