कानपुर में दर्दनाक हादसा, ईद की खुशियां मना रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ घंटे पहले एक गरीब परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। एक तेज रफ्तार ओवरलोड अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रहा डंफर सड़क किनारे बने कच्चे घर में घुस गया। इससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक के घर में घुस गया। बताया जाता है कि उक्त डंफर अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रहा था और ओवरलोड था।
महाराजगंज क्षेत्र में अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहा ओवरलोड डंफर घर में घुसा
लोगों का कहना है कि देर रात डंफर तेज रफ्तार आ रहा था। उसका चालक नशे में था और ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज थी जो अनियंत्रित होकर महाराजगंज के पास सड़क किनारे बने कच्चे घर में घुस गया। इससे परिवार के छह लोगों की मौके पर हो गई। घर के इकलौते बचे मोहम्मद रईस ने बताया है कि वह घटना के समय घर में नहीं था। शायद इसी...