Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UPBudget2024 : यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, बिंदुवार पढ़ें-क्या मिला..

UP Budget 2024 : biggest budget in history of UP, read point wise-who got what..

आशा सिंह, लखनऊ : UP Budget 2024 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने आज सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया है। विधानसभा में पेश हुआ बजट यूपी के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है। यह बजट कुल 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले का यह बजट काफी खास माना जा रहा है। इस बजट में धार्मिक पर्यटन, कृषि विकास और इंफ्रास्ट्रकचर पर ज्यादा फोकस किया गया है। साथ ही प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के विकास का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा विकास योजनाओं को खास प्राथमिकता दी गई है। बुंदेलखंड के लिए भी बजट में कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। बजट पर राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

बजट 2024 को बिंदुवार इस तरह से समझें

  1. 24,863.57 करोड़ की नई विकास योजनाएं शामिल होंगी।
  2. 2600 करोड़ महाकुंभ मेला-2025 और 100 करोड़ प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए।
  3. 575 करोड़ रुपए पूर्वांचल विकास निधि में और 425 करोड़ रुपए बुंदेलखंड विकास निधि में दिए जाएंगे।
  4. डार्क जोन में नए निजी नलकूप कनेक्शन देने पर प्रतिबंध हटा। इससे लगभग 1 लाख किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
  5. उप्र रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत पीड़ित बहू-बेटियों को अब 1 से 10 लाख तक की मदद।
  6. गर्मियों में लगातार बिजली आपूर्ति के लिए 2000 करोड़ प्रस्तावित। यह धनराशि वर्तमान वर्ष की तुलना में 33% ज्यादा हैं।
  7. राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ट्रामा सेंटर लेवल-2 को लेवल-1 में उच्चीकृत करने के लिए 300 करोड़ दिए गए हैं।
  8. मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण और टाउनशिप विकसित करने के लिए वर्ष 2024-25 को बजट में 3000 करोड़।
  9. आगरा मेट्रो रेल परियोजना में उप्र के अंश के रूप में 346 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था की गई है।
  10. विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म-बैग, स्वेटर व जूते-मोजे और स्टेशनरी के लिए 1500 की धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे।
  11. बुंदेलखंड में नए औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का गठन किया जाएगा।
  12. नोएडा व ग्रेटर नोएडा की तरह बुंदेलखंड में भी औद्योगिक, वाणिज्यिक और आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी।
  13. गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के 2057 करोड़ 76 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है। वर्तमान वर्ष से यह दो गुनी से ज्यादा है।
  14. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे 500 करोड़ से निर्माण होगा।
  15. जल जीवन मिशन के लिए 22 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
  16. अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की स्थापना और उसके विस्तार के लिए 150 करोड़ की व्यवस्था रखी गई है।

ये भी पढ़ें : Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना  

ये भी पढ़ें : कानपुर में बड़ा हादसा, कार सवार 6 की मौत और दो की हालत गंभीर