Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में बड़ा हादसा, कार सवार 6 की मौत और दो की हालत गंभीर

Major accident in Kanpur Dehat 6 dead in car and condition of two critical

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मरने वालों में एक बीएसएफ जवान भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सिकंदरा क्षेत्र में संदलपुर मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2 बजे सिकंदरा क्षेत्र के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के पास एक डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटी। कार में कुल 8 लोग सवार थे। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। मरने वाले सभी लोग औरैया से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें : Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना  

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि मरने वाले एक ही परिवार के हैं। परिवार के लोग फुफगाव, भिंड (मध्यप्रदेश) से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। मरने वालों में कार चालक गांव मुर्रा थाना डेरापुर निवासी (42), खुशबू (17) पुत्री पंकज शर्मा, प्राची (13) पुत्री पंकज शर्मा, संजय उर्फ संजू (55) तथा गोलू पुत्र विजय(16) निवासी बैरी बागपुर थाना शिवली, प्रतीक पुत्र पवन (10) शैलहा थाना शिवराजपुर कानपुर नगर शामिल हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार मुर्रा की ही वैष्णवी (16) पुत्री विकास (16), विराट पुत्र विकास (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा : बेटे को गाड़ी लेकर बुलाया, लेकिन पहले ही पिता को झपट ले गई मौत..