Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में विवाहिता ने मायके में की सुसाइड, यह वजह..

suicide of woman in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : विवाहिता स्मृता ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी सुसाइड से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार हरदोनी गांव के धीरेंद्र सिंह की पत्नी स्मृता (32) बीते करीब 6 दिन से अपने मायके में रह रही थीं। शनिवार रात उन्होंने कमरा बंद कर फांसी लगा ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

सुबह उनके पिता अमान सिंह ने बेटी का शव फंदे से लटकता देखा तो वह चीख पड़े। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें : बांदा में घर से बैंक गई 16 साल की लड़की लापता, रिपोर्ट दर्ज

मृतका के जेठ जितेद्र का कहना है कि स्मृता की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। इसलिए काफी परेशान रहती थीं। इसी के चलते उन्होंने सुसाइड कर ली है। घटना से परिवार के लोग काफी दुखी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : बांदा में घर से बैंक गई 16 साल की लड़की लापता, रिपोर्ट दर्ज