Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हादसे

बांदा में अलग-अलग हादसों में बाइक सवार भांजे समेत दो की मौत, मामी गंभीर

बांदा में अलग-अलग हादसों में बाइक सवार भांजे समेत दो की मौत, मामी गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल हालत में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक हादसे में मरने वाले युवक भांजा था और घायल महिला उनकी मामी। वहीं दूसरा मृतक हमीरपुर के राठ क्षेत्र का रहने वाला है। फतेहपुर से मामी-भांजे जा रहे थे दवा लेने बताया जाता है कि आज मंगलवार सुबह फतेहपुर जिले के गांव कांधी थाना मलवा से अंकुश (22) पुत्र रामदयाल अपनी मामी विमला (40) पत्नी राजेश को बाइक से लेकर खप्टिहाकलां गांव जा रहा था। वहां उसको अपनी मामी को एक वैद्य से दवा दिलवानी थी।रास्ते में तेज रफ्तार एक मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने ...
बांदा में अलग-अलग हादसों में दो ने दम तोड़ा, 13 घायल-तीन रेफर

बांदा में अलग-अलग हादसों में दो ने दम तोड़ा, 13 घायल-तीन रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बुधवार शाम चार पहिया वाहन की टक्कर से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध महिला महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव की रहने वाली थीं। उनका नाम रामबाई (65) पत्नी रामप्रकाश था। उनके बेटे आदर्श ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात था। परिवार की बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई के बाद बहन ने भी तोड़ा दम वहीं शहर में लगभग 8 माह पूर्व हादसे में घायल बाइक सवार भाई-बहन के मामले में अब बहन की भी मौत हो गई। बताते चलें कि कानपुर देहात के सजेती थाना क्षेत्र में धीरपुर निवासी धनंजय के साथ देहात कोतवाली के पचनेही निवासी शीश कुमारी (40) की शादी हुई थी। धनंजय जम्मू में रहक...
कानपुर के कारोबारी समेत दो की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, 4 अन्य गंभीर

कानपुर के कारोबारी समेत दो की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, 4 अन्य गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को तड़के सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। इससे कार में बैठे कानपुर के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार  के सदस्य हैं। केदारनाथ से लौट रहा था कानपुर का परिवार   बताया जाता है कि कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले छेदालाल गुप्ता बैट्री कारोबारी हैं और वह परिवार को लेकर उत्तराखंड केदारनाथ धाम यात्रा पर गए हुए थे। परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि रविवार को श्री गुप्ता अपने परिवार के साथ कार वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नसीरपुर इलाके में एक्सप्रेस-वे में इनकी कार पलटा खा गई। रविवार को ये लोग कार से वापस आ रहे थे। शिकोहाबाद के ...
बांदा में फ्लाई ओवर पर बाइक-स्कूटी की टक्कर से युवक और मासूम की मौत, एक और ने तोड़ा दम

बांदा में फ्लाई ओवर पर बाइक-स्कूटी की टक्कर से युवक और मासूम की मौत, एक और ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कचहरी रेलवे क्रासिंग स्थित फ्लाई ओवर पुल पर बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई यह टक्कर वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण इतनी भीषण हुई कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक 8 साल के मासूम और युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार युवक खुटला मोहल्ला निवासी आकाश (18) पुत्र फूलचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां से चिताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मरने वाले युवक और बच्चे की नहीं हुई पहचान  बताते हैं कि गुरूवार रात हुए इस हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसपर बैठे बालक की पहचान नहीं हो सकी है। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और बालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के शरीर पर नीली शर्ट, काले रंग की ...
बांदा में रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

बांदा में रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज एक ट्रैक्टर ट्राली और टेंपों के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इनमें से एक हादसा शुक्रवार सुबह, जबकि दूसरा गुरुवार रात का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी सत्येंद्र गुरुवार को अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपने बेटे रामविलास का दहिनवारा संस्कार करने कालिंजर के सिधौरा गांव गए थे। तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो   शुक्रवार को संस्कार पूर्ण होने पर सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली से लौटकर घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गिरवां क्षेत्र के बहोरवापुरवा के पास ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे चालक ने ट्...
बांदा में गुरुवार को बेटे के साथ जा रही मां समेत दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत

बांदा में गुरुवार को बेटे के साथ जा रही मां समेत दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार की सुबह हादसों की बुरी खबर लेकर आई। दो अलग-अलग जगहों पर हादसों में बेटे के साथ बाइक से जा रहीं मां समेत दो लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। दोनों को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया, लेकिन तबतक दोनों दम तोड़ चुके थे। इनमें से एक हादसा दो ट्रकों की टक्कर के दौरान हुआ, जबकि दूसरा ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक के उछलकर पलट जाने से हुआ। ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की मौत  बताया जाता है कि जिले के जसपुरा कस्बा निवासी मुन्नी देवी (40) पत्नी स्व. हरिमोहन अपने छोटे बेटे रोहित (22) के साथ बाइक से बांदा आ रहीं थीं। बांदा से मां-बेटे को जारी गांव रिश्तेदारी में जाना था। इसी दौरान रास्ते में लामा गांव के पास बने ब्रेकर पर बाइक तेज रफ्तार होने के कारण उछलकर पलट गई। तेज रफ्तार बाइक इतनी तेजी से पलटी कि पीछे बैठीं मुन्नी देवी उछलकर मुंह के बल सड़क पर गिरीं और उन...
बांदा में हादसे, महिला किसान के 6 माह के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत

बांदा में हादसे, महिला किसान के 6 माह के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक 6 माह के मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सबसे दर्दनाक हादसा कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ। थाना क्षेत्र के ग्राम बीरा निवासी महिला किसान पुनुआ देवी अपने बेटे-बेटी को लेकर खेत पर काम करने गई थी। काम के दौरान उसने अपने छह माह अजय को बेटे को पेड़ की छांव में लिटा दिया और बेटी 4 साल की अंकिता मां के साथ-साथ रही। पेड़ के नीचे सो रहा था मासूम, ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा  किसान मां अपने काम में लग गई। इसी बीच गांव का बच्चा सिंह वहां से ट्रैक्टर लेकर निकला। बताते हैं कि चालक समझ नहीं सका और ट्रैक्टर बच्चे के ऊपर से निकल गया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से हाहाकार मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मा...
बांदा में नौकर को घर छोड़कर लौट रहे मोटर पार्ट्स दुकान मालिक समेत दो की मौत, दो गंभीर

बांदा में नौकर को घर छोड़कर लौट रहे मोटर पार्ट्स दुकान मालिक समेत दो की मौत, दो गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर पहुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दोनों हादसे बीती देर रात लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास हुए। मरने वालों में एक स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान के मालिक भी शामिल हैं जो अपनी दुकान पर काम करने वाले को उसके गांव छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा का शिकार हो गए। बताते हैं कि शहर के जीजीआईसी स्कूल के पास डिलहागंज में रहने वाले गगन (34) की स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान हैं। पेड़ से जा टकराई अनियंत्रित बाइक  वह बीती देर शाम दुकान के नौकर को घर छोड़ने उसके गांव डिंगवाही गए थे। वहां से लौटकर आ रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में जमुनीपुरवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराय...
बांदा में अलग-अलग हादसों में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

बांदा में अलग-अलग हादसों में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक सवार ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बांदा शहर से गिरवां जाते वक्त हादसा   बताया जाता है कि शहर के शंकरनगर निवासी संदीप (38) पुत्र किशोरीलाल बीती शाम बाइक से गिरवां की ओर जा रहे ते। इसी दौरान उनकी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। अनियंत्रित होकर संदीप बाइक लेकर गिर पड़े। बुरी तरह से घायल हालत में देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी, अब लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी की ठंड से मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीप को जिला अस्पताल लाकर भर...
बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि अतुल कुमार (15) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवसी मुरवल (बबेरू) आज सवेरे  साइकिल से सामान लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दोनों की हालत गंभीर   घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल अतुल को संभाला। बाद में उसे गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में काल बनकर दौड़ी 108 एंबुलेंस ने ली दो बाइक सवार युवकों की जान, एक ने मौके पर,...