Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

बसपा ने जौनपुर से काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट

BSP cancels ticket of Dhananjay Singh's wife shreekala

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बसपा ने जौनपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया है। बसपा ने अब जौनपुर से श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। बताते चलें कि श्रीकला नामांकन करा चुकी हैं। इसके बाद उनका टिकट काटा गया है। माना जा रहा है कि श्याम सिंह यादव आज सोमवार को नामांकन कराएंगे।

धनंजय के अगले कदम पर सबकी नजर

उधर, जौनपुर में हुई इस बड़ी सियासी उठापटक की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने कर दी है। अब सभी की नजर धनंजय सिंह के अगले कदम पर टिकी है।

Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?

धनंजय राजनीतिक के मझे हुए खिलाड़ी हैं। हालांकि, जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और सपा प्रत्याशी के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। तेजी से बदलते सियासी घटना क्रम पर सभी की नजर है।

ये भी पढ़ें : UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान