Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

सपा में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश अध्यक्ष बने श्याम लाल पाल, पढ़िए इनके बारे में..

Shyam lal Pal samajwadi party

आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। सपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अखिलेश यादव के निर्देशों पर पार्टी ने नरेश उत्तम की जगह श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को जैसे ही श्याम लाल पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने की सूचना आई, उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया।

नरेश उत्तम को हटाकर सौंपी जिम्मेदारी

नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल मूलरूप से प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के हैं। वह जनसेवा इंटर कालेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें : UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान

उन्होंने 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। इसके बाद सपा में शामिल हो गए थे। अब पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को सपा के बड़ा रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इसका पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : बसपा ने जौनपुर से काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट