Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर क्षेत्र समेत जिले में हुए भीषण हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में डीएम कालोनी और आवास विकास कालोनी निवासी दो युवक भी शामिल हैं। इस दौरान हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलग-अलग जगहों पर हादसों का शिकार हुए लोग  

बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राम बाबू (36) पुत्र नत्थु कपरियी लगभग आठ दिन पहले बाइक से पैगंबरपुर गांव से लौट रहा था। वह झाड़ू और जूट के दूसरे सामान बेचने का काम करता था। घटना वाले दिन भी वह सामान बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

8 दिन पहले घायल हुआ था रामबाबू, दम तोड़ा  

घायलावस्था में उसको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज कराने के बाद दो दिन पहले उसे वापस ले आया गया था लेकिन दोबारा तबियत बिगड़ने पर उसे फिर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। बीती रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद 

घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी रामरति ने बताया कि पति की मौत के बाद परिवार के सामने जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है। उसके चार लड़की और एक लड़का है। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के राजेंद्र कुमार (22) पुत्र छत्रपाल निवासी खरवंशपुरवा बीती शाम जसपुरा से लौटकर घर जा रहा था। बताते हैं कि रास्ते में ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम कालोनी का युवक भी घायल  

इसी तरह बांदा शहर की डीएम कालोनी निवासी हिमांशु गुप्ता (18) पुत्र विश्राम गुप्ता तथा कुशवाह नगर निवासी राम किशोर (25) बाइक से जा रहे थे। रास्ते में अतर्रा चुंगी के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहर की ही आवास विकास कालोनी निवासी रीतेश (20) पुत्र रामबाबू तथा अमित कुमार (26) पुत्र चंदन दोनों बाइक से खप्टिहा की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़ेंः सीबीआई ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत हमीरपुर-कानपुर-जालौन में कई बालू माफियाओं के ठिकानों पर मारे छापे

रास्ते में मवई बाईपास पर दोनों डिवाइडर से जा टकराए। आसपास के लोगों ने उनको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी क्रम में तिंदवारा गांव निवासी लखन (36) पुत्र गया प्रसाद अपने साथी भूरा (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नवाबटैंक के पास एक बालू लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया है।