Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

#लोकसभा_चुनाव_2024 : तीसरा चरण आज, अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज मैदान में..

#LokSabha_Elections_2024 Third phase

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान कल यानी 7 मई को होगा। तीसरे चरण में देश की 93 और यूपी की 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। देश में लगभग 120 महिलाओं समेत कुल 1300 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज

वहीं अमित शाह, डिंपल यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज मैदान में हैं। यूपी की बात करें तो तीसरे चरण में संभल, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, एटा, आंवला, बरेली और बदायूं समेत कुल 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर कुल 100 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..

तीसरे चरण में मुलायम सिंह के परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर लगी है। मैनपुरी से डिंपल यादव अपनी परंपरागत सीट पर यूपी के मंत्री जयवीर सिंह को टक्कर दे रही हैं। वहीं सपा महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव चुनावी मैदान में हैं।

बसपा ने जौनपुर से काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट