Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

Lok_Sabha_2024 : यूपी में तीसरे चरण में कुल 57.34% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा 62.81%

Lok_Sabha_2024 voting in UP

आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए यूपी की 10 सीटों के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदान चला। इन सीटों पर कुल 57.34% मतदान हुआ। तेज गर्मी में 4 बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन फिर रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के काफी सख्त इंतजाम रहे।

पढ़िए : किस सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा सीट – मतदान प्रतिशत

  1. संभल – 62.81 प्रतिशत
  2. हाथरस – 55.36 प्रतिशत
  3. आगरा – 53.99 प्रतिशत
  4. फतेहपुर सिकरी – 57.09 प्रतिशत
  5. फिरोजाबाद – 58.22 प्रतिशत
  6. मैनपुरी – 58.59 प्रतिशत
  7. एटा – 59.17 प्रतिशत
  8. बदायूं – 54.05 प्रतिशत
  9. आंवला – 57.08 प्रतिशत
  10. बरेली – 57.88 प्रतिशत

ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..