Lok_Sabha_2024 : यूपी में तीसरे चरण में कुल 57.34% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा 62.81%
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए यूपी की 10 सीटों के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदान चला। इन सीटों पर कुल 57.34% मतदान हुआ। तेज गर्मी में 4 बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन फिर रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के काफी सख्त इंतजाम रहे।
पढ़िए : किस सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा सीट - मतदान प्रतिशत
संभल - 62.81 प्रतिशत
हाथरस - 55.36 प्रतिशत
आगरा - 53.99 प्रतिशत
फतेहपुर सिकरी - 57.09 प्रतिशत
फिरोजाबाद - 58.22 प्रतिशत
मैनपुरी - 58.59 प्रतिशत
एटा - 59.17 प्रतिशत
बदायूं - 54.05 प्रतिशत
आंवला - 57.08 प्रतिशत
बरेली - 57.88 प्रतिशत
ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..
...