Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

अयोध्या : राज्यपाल आरिफ मोहम्मत ने रामलला के दर्शन कर टेका मत्था

Kerala Governor Arif Mohammad Khan in Ayodhya

समरनीति न्यूज, अयोध्या : अयोध्याम धाम में प्रभु राम का दिव्य स्वरूप सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अब केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन करते हुए मत्था टेका। फिर श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने केरल के राज्यपाल को श्रीरामचरित मानस भेंट की।

Kerala Governor Arif Mohammad Khan in Ayodhya

अयोध्याधाम के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरिफ मोहम्मद ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उन्हें सिर्फ खुशी ही नहीं, बल्कि गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि हर एक हिंदुस्तानी राम मंदिर के निर्माण से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उधर, केरल के राज्यपाल के अयोध्यान आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त रही।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी