Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

‘जरा धीमे बात कर लो…’, पति के इतना कहते ही परिवार में मचा कोहराम और पत्नी..

couple quarreled in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : आजकल पारिवारिक झगड़ों में मोबाइल काॅलिंग एक बड़ी वजह बनकर सामने आ रही है। बांदा में भी कुछ ऐसा ही हुआ। पत्नी मोबाइल पर अपनी बहन से बात कर रही थी। पति ने बस इतना कह दिया कि जरा धीमे बात कर लो। अब यह बात पत्नी को नगवार गुजरी। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद मारपीट। पत्नी मोबाइल लेकर घर की छत पर जा पहुंची।

पत्नी ने लगाया छत से धकेलने का आरोप

पीछे-पीछे दौड़ा पति भी वहां पहुंच गया। वहां फिर झगड़ा हुआ। बताते हैं कि पति ने पत्नी को छत से नीचे धकेल दिया। मामला अस्पताल पहुंचा और अब पुलिस जांच में जुटी है। वहीं दंपती एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहें हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में युवक ने बाथरूम में..तो महिला ने घर से बाहर जाकर खाया जहर, दोनों की मौत

जानकारी के अनुसार बांदा के चिल्ला क्षेत्र के छिरहुटा गांव के संतोष और उनकी पत्नी नीतू (26) के बीच झगड़ा हो गया। बताते हैं कि पत्नी अपनी बहन से मोबाइल पर रात में बात कर रही थी। पति ने जरा धीमी आवाज में बोलने को कहा। इस बात पर गुस्सा होकर पत्नी भड़क गई। दोनों के बीच शुरू हुआ झगड़ा हाथापाई में बदल गया। वहां से पत्नी घर की छत पर जाकर बात करने लगी।

पति ने पत्नी पर पीटने का लगाया आरोप

बताते हैं कि गुस्से में बौखलाया पति भी वहां पहुंच गया और फिर दोनों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि पति ने पत्नी को छत से नीचे धकेल दिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह समझाकर मामले को शांत किया। विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने पति पर छत से धकेलने का आरोप लगाया है। वहीं पति ने भी पत्नी पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..