Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ayodhya

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज शनिवार को अयोध्या पहुंचे। सहवाग ने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी भी पहुंचे सहवाग वहां पूजन के साथ रामलला का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। सहवाग के आगमन की सूचना पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह दिखाई दिया। साथ ही सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी सतर्कता बरती। ये भी पढ़ें: अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-पत्नी के साथ किए रामलला के दर्शन  https://samarneetinews.com/indian-cricketer-viratkohli-reached-ayodhya-and-visited-ramlalla-with-his-wife/...
‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या बार एसोसिएशन ने अल्टीमेटम दिया है कि '3 दिन में चंपत राय अयोध्या छोड़ें' और चले जाएं। अधिवक्ताओं ने कहा है कि 3 दिन में चंपत राय और अनिल मिश्रा अयोध्या छोड़ दें। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 3 दिन में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव ने अयोध्या नहीं छोड़ी तो शहर जाम कर देंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने यह भी कहा है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं की जाएगी। अधिवक्ता नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी कहा है कि अगर कोई अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी करेगा तो उसपर 5 लाख का जुर्माना लगेगा। साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। ये भी पढ़ें: बना वर्ल्ड रिकार्ड: प्रभु श्रीराम की नगरी लाखों दीपों से जगमगाई, सीएम योगी ने भी जलाया दीप इसके साथ ही चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ मामल...
यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह

यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यजू, लखनऊ: यूपी में आज सोमवार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदिग्ध हत्यारोपी को अयोध्या से पकड़ा गया है। कहा जा रहा है कि यूपी में बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA का हत्यारोपी अयोध्या में छिपा था। पुलिस हत्यारोपी राज सिंह को गिरफ्तार कर कलकत्ता ले गई है। बंगाल CM सुवेंदु के PA की हत्या का मामला इस समय काफी हाईलाइट है। अयोध्या से पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, बंगाल के सीएम के पीए की हत्या का हत्यारोपी राज सिंह यूपी के ही बलिया का रहने वाला है। बताते हैं कि वह वारदात के बाद अयोध्या में जाकर छिप गया था। ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना बंगाल चुनाव खत्म पर 6 मई की रात सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने...
अयोध्‍या में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्रीराम यंत्र की स्‍थापना

अयोध्‍या में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्रीराम यंत्र की स्‍थापना

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या: अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भगवान राम के दर्शन किए। नवरात्र के पहले दिन अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम यंत्र की स्‍थापना भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आरती की। अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा बेहद चुस्त रही। राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राज्यपाल और सीएम योगी भी रहे मौजूद मां अमृतानंदमयी अपने 1000 भक्तों संग पहुंचीं इस अवसर पर प्रभु राम की पूजा में राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम मंदिर परिसर का भ्रमण कर अवलोकन भी किया। ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान-रचा इतिहास राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामयंत्र क...
यूपी: BJP अध्यक्ष का ‘बुल्डोजर वेलकम’ चर्चा में..लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे पंकज चौधरी

यूपी: BJP अध्यक्ष का ‘बुल्डोजर वेलकम’ चर्चा में..लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे पंकज चौधरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 'बुल्डोजर वेलकम' चर्चा में छा गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर खूब कानाफूसी हो रही हैं। दरअसल, यूपी भाजपा अध्यक्ष सोमवार को राजधानी लखनऊ से भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे थे। सपा से निष्काषित विधायक ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर बुल्डोजरों से बरसाए फूल वहां सपा से निष्कासित गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का बुल्डोजरों से पुष्प वर्षा कराकर अलग अंदाज में स्वागत किया। सियासी पंडित इस स्वागत में राजनीतिक निहितार्थ तलाश रहे हैं। 12 से ज्यादा बुल्डोजर हाईवे पर सड़क के दोनों किनारों पर लाइन से खड़े कर वेलकम जानकारी के अनुसार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत को विधायक ने जुबेरगंज बाजार के पास हाइवे पर 12 से ज्यादा बुल्डोजर खड़े कराए। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेस...
अयोध्या सांसद बोले, दलित हूं इसलिए राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया

अयोध्या सांसद बोले, दलित हूं इसलिए राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या के सपा सांसद ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि वह दलित हैं, इसलिए उन्हें अयोध्या राम मंदिर के ध्वाजारोहण कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया गया। कहा कि यह भाजपा की निम्न सोच का परिचायक है। बोले, 24 नवंबर रात 12 बजे तक किया निमंत्रण का इंतजार एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अयोध्या सांसद ने कहा कि प्रभु श्रीराम के मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पताका फहराया। वह इसका अभिनंदन और स्वागत करते हैं। साथ ही इसके लिए पूरे क्षेत्र और प्रदेश व देश के लोगों को बधाई देता हूं। ये भी पढ़ें: Update: कमला पसंद के मालिक की बहू ने की सुसाइड, यह बात आई सामने.. मगर अफसोस है कि आयोजन में प्रभु श्रीराम की देवतुल्य जनता को नजरअंदाज कर दिया गया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आमजन को वहां जाने से रोक दिया गया। प्रेस के लोगों को भी शर्तो...
अयोध्या: बांदा सदर विधायक ने किए प्रभु राम के दर्शन

अयोध्या: बांदा सदर विधायक ने किए प्रभु राम के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, अयोध्या: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर प्रभु श्री राम की नगरी पहुंचे बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दर्शन कर पूजन किया। साथ ही विधायक श्री द्विवेदी ने पूज्य गुरु श्री बैदेही बल्लभ शरण जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त किया। उनसे आशीर्वाद लिया। इसके अलावा श्री अयोध्या धाम में कनक भवन में श्री कनक बिहारी जी सरकार के दर्शन किए। फिर ‘हनुमान गढ़ी’ मंदिर में प्रभु श्रीराम जी के परम भक्त श्री हनुमान जी के दिव्य मंगल दर्शन किए। उनके साथ अन्य लोग भी रहे। ये भी पढ़ें: UP: ‘तुम कांवड़ लेने मत जाना..’ कविता पढ़ने वाले बरेली के टीचर पर मुकदमा ये भी पढ़ें: Banda: प्रधानाचार्यों ने DIOS को दिया ज्ञापन-ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध https://samarneetinews.com/ayodhya-this-is-grand-gold-studded-peak-of-ram-mandir-see-photos/  ...
प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, देखें तस्वीरें..

प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, देखें तस्वीरें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में आज गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर जय श्री राम का उद्घोष होता रहा। इसी के साथ राजा राम अपने भव्य मंदिर में माता जानकी के साथ विराजमान हो गए। इस शुभ अवसर पर सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंजती रही। ब्रह्ममुहूर्त से ही आध्यात्मिक माहौल ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। फिर प्रभु राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया। राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार हुआ। 19 धर्माचार्यों समेत अन्य लोग भी रहे बताते हैं कि इस अवसर पर 19 संत धर्माचार्य मौजूद रहे। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट और संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौज...
अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एवं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर विशेष विमान से रामनगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह सीधा राम जन्मभूमि परिसर गए। वहां 15 अन्य अतिथियों के साथ रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन कर किया 'जय श्रीराम' का जयघोष एरोल मस्क पूरी तरह भारतीय संस्कृति में रंगे नजर आए। हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास है। वह इसका सम्मान करते हैं। रामलला के दर्शन के दौरान पुजारी ने उन्हें और उनकी बेटी सहित सभी सहयोगियों को रामनामी पहनाया। एरोल मस्क भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कुर्ता पजामा पहनकर अयोध्या पहुंच...
अयोध्या में एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज करेंगे रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमेरिकी अरबपति और टेस्ला व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या में वह रामलला के दर्शन करेंगे। 1 जून को भारत पहुंचे एरोल मस्क का 4 जून को अयोध्या आने का कार्यक्रम है। बताते हैं कि अयोध्या में वह रामलला के दर्शन करेंगे। दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे एरोल मस्क मस्क दिल्ली से विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। बताते हैं कि एरोल मस्क ने खुद ये भी पढ़ें: अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें.. रामलला के दर्शन करने की इच्छा प्रकट की है। एरोल ने अपने एक बयान में कहा है कि वह राम मंदिर पहुंचने के लिए बेहद उत्सुक हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की गई हैं। https:...