Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हादसे

बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर क्षेत्र समेत जिले में हुए भीषण हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में डीएम कालोनी और आवास विकास कालोनी निवासी दो युवक भी शामिल हैं। इस दौरान हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलग-अलग जगहों पर हादसों का शिकार हुए लोग   बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राम बाबू (36) पुत्र नत्थु कपरियी लगभग आठ दिन पहले बाइक से पैगंबरपुर गांव से लौट रहा था। वह झाड़ू और जूट के दूसरे सामान बेचने का काम करता था। घटना वाले दिन भी वह सामान बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 8 दिन पहले घायल हुआ था रामबाबू, दम तोड़ा   घायलावस्था में उसको जिला अस्पताल...
बांदा में पिता के साथ बाइक से जा रही 8 साल की बच्ची समेत दो की हादसे में दर्दनाक मौत  

बांदा में पिता के साथ बाइक से जा रही 8 साल की बच्ची समेत दो की हादसे में दर्दनाक मौत  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के अतर्रा चुंगी के पास के एक आठ साल की बच्ची की हादसे में उस वक्त दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जब वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति की भी हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेंदा निवासी ओमप्रकाश बाइक से रिश्तेदारी में अतर्रा जा रहे थे। अतर्रा चुुंगी पर हुआ हादसा   बाइक पर पीछे उनकी आठ साल की बेटी कोमल बैठी हुई थी। इस दौरान बांदा शहर को पार करते समय जब वह अतर्रा चुंगी के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में रेलवे टेक्निशियन ने पहले आंखों पर बांधा मफलर और फिर पटरी पर जाकर रख दिया सिर.. टक्कर इतनी तेज थी कि ओमप्रकाश को संभलने का मौका नहीं मि...
भीषण हादसों से दहले उन्नाव में 4 की मौत, सफारी-ओमनी गाड़ियों की टक्कर और बाइक सवार पर चढ़ा ट्रक

भीषण हादसों से दहले उन्नाव में 4 की मौत, सफारी-ओमनी गाड़ियों की टक्कर और बाइक सवार पर चढ़ा ट्रक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में बीते कुछ घंटों के भीतर हुए अलग-अलग दो हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक हादसा सफारी गाड़ी और ओमनी वैन की टक्कर से हुआ। जबकि दूसरा हादसा एक मोपेड़ सवार पर ट्रक चढ़ जाने से हुआ। दोनों ही हादसों में में लोगों की बेहद दर्दनाक ढंग से मौतें हुईं। जबकि 3 लोग घायल हो गया। पुलिस ने शवों को किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीन ने मौके पर ही तोड़ा दम  बताया जाता है कि जिले की पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के पास सफारी और ओमनी में आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ये भी पढ़ेंः रायबरेली में ‘मोदी गो बैक’ के पोस्टर लगे , 16 दिसंबर को पहली बार सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे मोदी इस दौरान उन्नाव के ही असोहा थाना क्षेत्र के धन्नी खेड़ा निवासी पप्पू, तौरा निवासी आशीष और ओमनी निव...
बांदा-फतेहपुर मार्ग पर अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल, बाल-बाल बची दो की जान

बांदा-फतेहपुर मार्ग पर अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल, बाल-बाल बची दो की जान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बांदा-फतेहपुर मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताते चलें कि बेंदाघाट निवासी राजू द्विवेदी काली मंदिर दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर अचानक एक नीलगाय उनके वाहन के सामने आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। बांदा-फतेहपुर मार्ग पर हादसे, मामलू रूप से हुए घायल  अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे जाकर रुका। इस दौरान वाहन में सवार राजू व अन्य लोगों को चोटें आईं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं दूसरी घटना बेंदाघाट चौराहे पर हुई। वहां बाइक और टेंपो की टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः शहरों से पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले भाजपा – राजभर सूचना पकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तिंदवारी अस्पताल पहुंचाया। वह...
बांदा में आसामयिक मौतों ने दो परिवारों की खुशियां छीनीं

बांदा में आसामयिक मौतों ने दो परिवारों की खुशियां छीनीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते चौबीस घंटों के भीतर बांदा में दो अलग-अलग जगहों पर हुईं आसामायिक मौतों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इनमें से एक मामला महिला की मौत से जुड़ा है तो दूसरा पुरूष की मौत से जुड़ा है। दोनों ही परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बबेरू थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाला मंगलिया (50) बीती रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत तो दूसरी जगह महिला ने छत से गिरने के बाद दम तोड़ा  परिवार के बाकी लोग नीचे कमरे और आंगन में सोये थे। इसी दौरान छत पर एक सांप ने उनको काट लिया। काटने की पीढ़ा से उनकी नींद खुल गई। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। परिजनों ने उनको ले जाकर बबेरू के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से इलाज के लिए उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उन्ह...
महोबा में अलग-अलग सड़के हादसों में तीन की दर्दनाक मौत

महोबा में अलग-अलग सड़के हादसों में तीन की दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः शादी के बाद  रिश्तेदार की बेटी को विदाई के लिए सड़क पर खड़ी गाड़ी में बैठाकर लौट रहीं महिला को एक बस ने टक्कर मार दी। वहां से गंभीर हालत में उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से शादी के घर में मातम फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे करने वाली आल्टो कार को कब्जे में ले लिया है चालक वहां से फरार हो गया है। रिश्तेदार की बेटी को विदाई दे लौट रही महिला की हादसे में मौत  हादसा महोबा जिले के श्रीनगर थाने के बिलखी गांव में घटित हुआ। वहां मुन्ना रैकवार की बेटी की गुरूवार को शादी थी। आज विदाई के दौरान उनकी रिश्तेदार शांति देवी (50) दुल्हन को कार में बैठाकर वापस लौट रहीं थीं। इसी दौरान पवा से श्रीनगर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बेटी की शांति देवी (50) पत्नी रति कुमार को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घ...
काला बुधवारः हमीरपुर में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

काला बुधवारः हमीरपुर में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, बुंदेलखंड, हमीरपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरायनपुर कुंडौरा के पास कंटेनर की टक्कर से कार सवार तीन की मौत , दो गंभीर  समरनीति न्यूज, हमीरपुरः हमीरपुर के लिए बुधवार का दिन काला साबित हुआ। दो अलग-अलग हुए हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले पांचों व्यक्ति हमीरपुर के ही रहने वाले हैं। पांचों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पहला हादसा हमीरपुर के जिले में नरायनपुर कुंडौरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। कानपुर से लौटकर घर जा रहे थे सभी सुमेरपुर के रहने वाले कार सवार  वहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चले जा रहे कंटेनर ने सामने से आ रही एक कार को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर दूर उछलकर  खड़ी हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके से कंटेनर चालक वाहन छोड...