Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ओवरलोडिंग

सख्ती फेल, बांदा में एमपी बाॅर्डर से फिर आने लगे सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रक

सख्ती फेल, बांदा में एमपी बाॅर्डर से फिर आने लगे सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रक

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फिर ओवरलोड खनन ट्रकों की एंट्री चालू हो गई है। बताते हैं कि फिर सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रक एमपी बाॅर्डर से इंट्री कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एमपी के ओवरलोड सिंडीकेट माफियाओं ने फिर से साठगांठ कर ली है। गिरवां और मटौंध सीमा से बांदा में एमपी के ओवरलोड ट्रकों बेरोक-टोक आ रहे हैं। कुछ दिन पहले आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई की थी। अब आरटीओ विभाग ने भी फिर से चुप्पी साध ली है। यूपी की सड़कें बर्बाद कर रहे एमपी के खनन माफिया इस तरह मध्य प्रदेश के ओवरलोड खनन ट्रक उत्तर प्रदेश की सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं। मामले में बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों और बार्डर के थानों की पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन! कुछ दिन ...
बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: खनन ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों की एंट्री को लेकर 'समरनीति न्यूज' की खबरों का बड़ा असर हुआ।  बांदा से लखनऊ-झांसी तक हड़कंप मचा। बांदा में एमपी बार्डर से आने वाले ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरे जिले में अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार को झांसी के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह के निर्देशों पर हुई। इतना ही नहीं शुक्रवार को खुद उप परिवहन आयुक्त श्री सिंह ने कार्रवाई का नेतृत्व भी किया। इस कार्रवाई से 'समरनीति न्यूज' की खबरें सही साबित हुईं। उप परिवहन आयुक्त (झांसी) की MP बार्डर पर बड़ी कार्रवाई झांसी से उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) केडी सिंह गौर ने परिवहन अधिकारियों की टीम के साथ बांदा में कार्रवाई की। मध्य प्रदेश से आ रहे खनन के ओवरलोड ट्रकों-डंपरों की चेकिंग कराई। बिना नंबर प्लेट वाले 14 ट्रकों को सीज किया। 22 ...
एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एमपी से यूपी बिना नंबर प्लेट वाले सैकड़ों मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक दौड़ लगा रहे हैं। इन ओवरलोड ट्रकों की इतने बड़े पैमाने पर यूपी में एंट्री चौंकाने वाली है। यूपी सरकार लगातार बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों और खनन ओवरलोडिंग पर सख्ती के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश के माफियाओं द्वारा ओवरलोडिंग का खेल खेला जा रहा है। दूसरे प्रदेश के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री से बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों और सीमावर्ती थानों की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। योगी सरकार की सख्ती के बावजूद बांदा के अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद एमपी के माफिया बेलगाम सूत्रों का कहना है कि रोजाना बांदा के गिरवां और मटौध थाना क्षेत्र से लगभग 300 सौ खनन के ट्रकों की एंट्री होती है। खनन का कोई ट्रक बिना ओवरलोड नहीं जाता। इनमें कुछ को छोड़ दें तो ज्यादातर बिना नंबर ...
बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इस समय कई खदानों पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। खनिज विभाग अभी से कुछ खदानों पर खास मेहरबानी दिखा रहा है। इनमें सादी मदनपुर खदान, मर्का की खदानें और मरौली में स्थित खदानें खासतौर पर शामिल हैं। सूत्रों की माने तो इन खदानों पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फिर सवालों के घेरे में खनिज विभाग के अधिकारी की भूमिका बताते हैं कि यह सबकुछ खनिज विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। इसके बावजूद जिले का खनिज विभाग कानों में रुई डालकर सो रहा है। अबतक इन खदानों पर किसी तरह की जांच नहीं की गई है। सादीमदनपुर व मर्का और मरौली में खुलेआम अवैध खनन सूत्रों की माने तो सादीमदनपुर, मरौली और मर्का क्षेत्रों की खदानों पर किसी भी समय नियम विरुद्ध खनन होते देखा जा सकता है। मरौली और सादी मदनपुर को लेकर पहले ही खनिज विभाग के अधिकारियों क...
बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी एसटीएफ की ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। मगर बुंदेलखंड के बांदा में अबतक कार्रवाई की सुगबुगाहट नहीं सुनाई दी है। आरटीओ विभाग के अधिकारी छुट्टियां लेकर भाग रहे हैं। वहीं ओवरलोडिंग सिंडिकेट के माफिया भूमिगत हो रहे हैं। बांदा-बुंदेलखंड में फैला MP के ओवरलोडिंग सिंडीकेट का मकड़जाल सवाल उठ रहे हैं बुंदेलखंड के बांदा समेत अन्य जिलों में फैला मध्यप्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के मकड़जाल पर एसटीएफ कार्रवाई कब करेगी? हालांकि माना जा रहा है कि सिंडीकेट की जल्द ही कमर तोड़ने के काम यूपी एसटीएफ कर सकती है, क्योंकि कार्रवाई अभी जारी है। नेताओं का संरक्षण, RTO व खनिज अधिकारियों की मिलीभगत सूत्रों की माने तो जल्द ही मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग के सिंडीकेट के गुर्गों की पहचान कर उनपर लगाम कसी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश के सिं...
लापरवाही या मिलीभगत? बांदा शहर में काल बनकर दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रैक्टर

लापरवाही या मिलीभगत? बांदा शहर में काल बनकर दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रैक्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ओवरलोडिंग समस्या बनी हुई है। शहर में जेल रोड से होकर दिनभर ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे ट्रैक्टर दौड़ लगा रहे हैं। ये ट्रैक्टर ट्राली काल बनकर दौड़ रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ओवरलोडिंग वाले यह अवैध बालू-गिट्टी खनन के ट्रैक्टर तीन-तीन पुलिस चौकियों को पार करके बिना रोक-टोक के दौड़ रहे हैं। यातायात पुलिस और चौकी इंचार्जों की लापरवाही से इन पर लगाम नहीं लग रही है। पुलिस और आरटीओ विभाग दोनों के अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। आरटीओ विभाग की भूमिका पहले से ओवरलोडिंग को लेकर सवालों के घेरे में है। 3-3 पुलिस चौकियों के सामने से गुजरते ओवरलोड ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बुरे हालात जेल रोड के हैं। यहां हर 10 मिनट पर ओवरलोड ट्रैक्टर तूफानी रफ्तार में दौड़ता दिख जाता है। बांदा शहर में भूरागढ़ पुलिस चौकी, जेल पुलिस चौकी और सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने से ब...
बांदा में ट्रकों की चेकिंग कर रहे SDM को घेरा, 4 नामजद समेत 25-30 अज्ञात पर मुकदमा

बांदा में ट्रकों की चेकिंग कर रहे SDM को घेरा, 4 नामजद समेत 25-30 अज्ञात पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदा: बांदा में एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला को ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के दौरान दबंगों ने ट्रक छुड़ाने के लिए घेर लिया। बताते हैं कि एसडीएम को 25-30 लोगों की भीड़ ने घेरकर धमकाया। मारपीट की कोशिश की तो एसडीएम के ड्राइवर ने बचाने की कोशिश की। भीड़ ने चालक के साथ मारपीट की। एसडीएम के चालक की ओर से गिरवां थाना क्षेत्र में 4 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। घटना को लेकर फैली रहीं अफवाहें उधर, घटना को लेकर दिनभर अफवाहें फैली रहीं। यह भी अफवाह उड़ी की विधायक ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। हालांकि, इसकी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि कुछ लोगों ने एसडीएम के चालक से मारपीट की है। घटना की रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस ने मामले में कही यह बात दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम को थप्पड़ जैसी कोई बात सामने...
बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता

बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कोतवाली पुलिस और आरटीओ विभाग की निष्क्रियता के चलते बांदा में स्कूली बच्चों के लिए ओवरलोडिंग बड़ा खतरा बनती जा रही है। जेल रोड समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर बालू और गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर सुबह 6 बजे से अनियंत्रित रफ्तार में दौड़ते हैं। ज्यादा कमाई के चक्कर में ट्रैक्टर चालकों का रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रहता। जिला कारागार में पुलिस चौकी, फिर भी.. ऐसे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। सुबह के समय इस रोड पर पैदल, रिक्शा और वैन से स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या खूब रहती है। ये भी पढ़ें: बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम चौंकाने वाली बात यह है कि जिला कारागार पुलिस चौकी के इंचार्ज और यातायात पुलिस या फिर आरटीओ विभाग के अधिकारी इन ट्रैक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। ऐसे में इन विभागों के अधिकारियो...
फतेहपुर: चौकी के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत

फतेहपुर: चौकी के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: एक ओवरलोड बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस चौकी के पास साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। किसान की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया। चालक वाहन छोड़कर फरार हुआ जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा के रहने वाले राजबहादुर उर्फ बंटू सिंह (65) किसान थे। गाजीपुर रोड स्थित खेत से रविवार सुबह लगभग 7 बजे साईकिल से घर लौट रहे थे। बहुआ पुलिस चौकी चौराहा पार करते समय ट्रक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष वृंदावन राय का कहना है कि चालक का पता लगाया जा रहा है। ये भी पढ़ें: महिला हेडमास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप-पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें: यूपी में तड़क...
कौन हैं जावेद और मीणा? जिनके एक इशारे MP से UP में एंट्री कर रहे सैकड़ों ओवरलोड बालू ट्रक

कौन हैं जावेद और मीणा? जिनके एक इशारे MP से UP में एंट्री कर रहे सैकड़ों ओवरलोड बालू ट्रक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ओवरलोडिंग सिंडीकेट का बड़ा खेल यूपी-एमपी बार्डर पर चल रहा है। सैंकड़ों की संख्या में बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की मध्य प्रदेश से यूपी में एंट्री हो रही है। इससे यूपी सरकार को कई तरह से नुकसान पहुंच रहा है। यूपी की सड़कें बर्बाद हो रही हैं। सरकारी राजस्व की हानि हो रही है। तमाम कार्रवाई हो चुकी हैं। बड़े अधिकारी भी नप चुके हैं। कई का निलंबन हुआ है। इसके बावजूद ओवरलोडिंग एंट्री के इस सिंडीकेट पर लगाम नहीं कस सकी। इसकी एक वजह सिंडीकेट के लोगों की संबंधित विभागों में गहरी जड़ें हैं। मध्य प्रदेश की ओवरलोडिंग से UP की सड़कें बर्बाद दरअसल, बांदा के गिरवां, मटौंध और कालिंजर थाना क्षेत्रों में मध्य प्रदेश का बार्डर पड़ता है। इन क्षेत्रों से दिन ढलते ही बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की एंट्री धड़ल्ले से शुरू हो जाती है। सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के दला...