Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Loksabha2024 : सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व पीएम देवगौड़ा का पोता, चुनाव छोड़ विदेश भागा

former PM Deve Gowda trapped in sex scandal

समरनीति न्यूज, डेस्क : कर्नाटक की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में फंस गया है। रेवन्ना की यौन शोषण करते हुए सैकड़ों वीडियो क्लिप वायरल हुई हैं। वीडियो में रेवन्ना घर की मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाओं तक का जबरन यौन शोषण करते और खुद उसकी रिकार्डिंग करते दिखाई दे रहा है। मामले की जांच शुरू होते ही प्रज्वल रेवन्ना विदेश भाग गया है। एसआईटी उसकी तलाश कर रही है।

जांच शुरू होते ही विदेश भागा प्रज्वल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता है। वह कर्नाटक की हासन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहा है और मौजूदा सांसद भी है। हालांकि, इस सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान हो चुका है।

ये भी पढ़ें : UP : सास को दिल दे बैठी बहू, ‘गहरे संबंधों’ की डिमांड से परिवार में हड़कंप, पुलिस भी हैरान 

अब रेवन्ना की एक हजार से ज्यादा सेक्स स्कैंडल की क्लिप वायरल हुई हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने हासन सीट से चुनाव लड़ रहे रेवन्ना के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी गठित की है। कहा जा रहा है कि वीडियो क्लिप से साफ है कि प्रज्वल रेवन्ना हजारों महिलाओं का यौन शोषण करने में शामिल है। महिलाओं को प्रताड़ित कर रहा है और उनका यौन शोषण भी कर रहा है।

ये भी पढ़ें : ‘जेल में CM केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं वो लोग’, रांची में सुनीता केजरीवाल के आरोप