Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

‘जेल में CM केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं वो लोग’, रांची में सुनीता केजरीवाल के आरोप

'They want to kill CM Kejriwal', Sunita Kejriwal

समरनीति न्यूज, डेस्क : “वो लोग सीएम केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं। उनके खाने पर नगर रखने के लिए कैमरे लगवाए हैं, एक-एक निवाले पर नजर रख रहे हैं।” ये आरोप आज झारखंड की राजधानी में हुई विपक्षी गठबंधन की रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लगाए। उन्होंने सरकार पर जमकर आरोप लगाए हैं।

रैली को संबोधित करते हुए सुनीता ने कहा कि उनके पति अरविंद केजरीवाल को सत्ता का लालच नहीं था। वह सिर्फ देश सेवा के लिए राजनीति में आए। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके पति के हर निवाले पर नजर रखी जा रही है। वह एक शुगर के मरीज हैं और वह पिछले 12 साल से हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं। उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का वोटिंग के अगले दिन निधन