Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का वोटिंग के अगले दिन निधन

Moradabad's BJP candidate Sarvesh Singh dies

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Sarvesh Singh Death News : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ है। इसमें मुरादाबाद सीट के लिए भी वोटिंग हुई। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने 5 बार के विधायक सर्वेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। बताते हैं कि चुनाव में मतदान के बाद सर्वेश सिंह एम्स में इलाज को गए थे। वहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

पांच बार विधायक रहे, हार्ट अटैक से निधन

जानकारी के अनुसार रविवार को सर्वेश सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। बताते हैं कि देर रात उनका शव घर पहुंचेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सर्वेश सिंह पर दोबारा भरोसा जताया था।

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड रिजल्ट-2024 : सीतापुर का बजा डंका 10वीं में प्राची और 12वीं में शुभम बने टाॅपर

चौथी बार उन्हें टिकट दिया था। सर्वेश सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के एसटी हसन को हराकर जीते थे। इसके बाद भाजपा ने भरोसा जताया और 2019 में फिर टिकट दिया। लेकिन तब हार गए थे। बताते हैं कि उन्होंने 1991 में भाजपा के टिकट पर पहली बार ठाकुरद्वारा सीट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा। फिर लगातार चार बार विधायक रहे। 19 अप्रैल को पहले चरण में हुए मतदान में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 60.60% वोट पड़े थे।

ये भी पढ़ें : #पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग