
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना ने सभी को रुला दिया। दो मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोग भी शोक में है। घटना बांदा कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के राजेश की बेटी 7 साल की लक्ष्मी अपने छोटे भाई आशीष (5) के साथ घर के बाहर खेल रही थी।
नहाते समय तालाब में समाए
कुछ देर बाद घर के पास स्थित तालाब में दोनों नहाने लगे। बताते हैं नहाते समय पैर फिसलने से दोनों डूब गए। बच्चों की मां पानकुमारी ने बच्चों के न लौटने पर उन्हें तलाशना शुरू किया। काफी देर तक दोनों की तलाश की गई।
ये भी पढ़ें : UP : इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में मौत, उल्टा लटकर युवक कर रहा था स्टंटबाजी
शाम करीब 4 बजे दोनों के शव तालाब में उतराते हुए दिखाई दिए। परिवार में कोहराम मच गया। जीवित होने की संभावना के चलते परिजन ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पारिवारिक ताऊ मोहन लाल ने घटना की पुष्टि की है। नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें : UP Board Result 2024 : बांदा की सुरभि ने 12वीं में प्रदेश में 8वीं तो अंजलि ने 10वीं रैंक की हासिल
यूपी बोर्ड रिजल्ट-2024 : सीतापुर का बजा डंका 10वीं में प्राची और 12वीं में शुभम बने टाॅपर