Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जल्द बदलेंगे बीजेपी के 40 से ज्यादा ऐसे जिलाध्यक्ष..

UP : Swearing-in of the newly elected mayor, president-councillors today, instructions from BJP state president

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : अगले साल लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी है। इसी क्रम में अब जिलों में भी बदलाव करने वाली है। पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के पूरा होने के बाद अगले महीने 40 से ज्यादा जिलों के अध्यक्षों का बदला जाना तय है। इसके लिए दावेदारों ने भी दम लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बदले जाने वालों में ऐसे जिलाध्यक्ष शामिल हैं जो लंबे समय से अपने पद पर जमे हैं। जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर दो बार बैठ चुके हैं।

शिकायतों वाले व संगठन में समन्वय न बैठा पाने वाले हटेंगे

साथ ही ऐसे जिलाध्यक्ष भी हैं जिनके खिलाफ काफी शिकायतें हैं। इनमें से कुछ जिलाध्यक्षों के खिलाफ पार्टी संगठन में समन्वय न बैठा पाने की शिकायतें भी शामिल हैं। कई ऐसे हैं जो जनप्रतिनिधियों के इशारों पर चल रहे हैं। संगठन के प्रति जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..! 

दरअसल, प्रदेश संगठन इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहा है। बताते हैं कि ऐसे जिलाध्यक्षों का भी हटना तय है जिनके रहते उप चुनाव और नगरीय चुनावों में पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं। ऐसे जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष भी बदल जाएंगे जो अब विधान परिषद के सदस्य बन चुके हैं।

बुंदेलखंड में भी बदले जाएंगे कई जिलों के जिलाध्यक्ष

इनमें लखनऊ के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वाराणसी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अलीगढ़ के ऋषिपाल सिंह और कानपुर देहात के अविनाश चौहान के नाम शामिल हैं। बुंदेलखंड में भी कई जिलों में बदलाव तय है। बांदा, हमीरपुर, जालौन जैसे जिलों में भी बदलाव तय माना जा रहा है। बांदा में नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री के आने पर पार्टी की जीत मिल सकी। वहीं जसपुरा सीट पर जिला पंचायत उप चुनाव में पार्टी की शर्मनाक हार हुई थी।  बताते हैं कि पार्टी जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी पहले ही कर चुकी थी लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के चलते यह प्रक्रिया टल गई। इसके बाद मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर संचालित महाजनसंपर्क अभियान की वजह से भी थोड़ा विलंब हुआ। अब इस महीने के अंत में यह महाजनसंपर्क अभियान पूरा हो रहा है। इसके बाद जिलों में बदलाव तय है।

ये भी पढ़ें : लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..? 

लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?