Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं..

Akhilesh Yadav announced 25 district heads, also appointed election in-charge UttarPradesh

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : देवरिया हत्या कांड के बाद भूमाफियाओं को लेकर एक बार फिर चर्चा उठी है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा ने कई शहरों में भूमाफिया तैयार कर रखे हैं, कागजों में सबसे ज्यादा खेल भाजपा के लोग कर रहे हैं।’ इसके बाद से बांदा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं? दरअसल, यह बात दो दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने इटावा के चौबिया के राहिन गांव में पत्रकारों से बात करते हुए कही थी। इसे लगभग सभी अखबारों और चैनलों ने प्रमुखता दी।

देवरिया हत्या कांड के बाद भूमाफियाओं पर चर्चा तेज

दरअसल, देवरिया हत्या कांड को लेकर कहीं न कहीं सपा पर ऊंगलियां उठाई जा रही हैं। इस हत्याकांड में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या हुई। प्रतिशोध में प्रेम के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के पांच लोगों का मार डाला। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : चल संन्यासी मंदिर में.., अखिलेश के तंज पर CM योगी का जवाब.., कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..

इस विभत्स हत्या कांड ने सभी को हिलाकर रख दिया। हालांकि, सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। एसडीएम, सीओ से लेकर लेखपाल और सिपाही तक निलंबित किए जा चुके हैं। जल्द ही प्रेम यादव के मकान पर बुल्डोजर चलने वाला है। ऐसे में बुंदेलखंड का बांदा भी सुर्खियों में है।

बांदा के सपाइयों ने दी थी अपने मुखिया को यह रिपोर्ट

सूत्रों का कहना है कि सपा के कुछ नेताओं ने कुछ दिन अखिलेश यादव के सामने जिले का जो रिपार्ट कार्ड पेश किया था। उसमें बांदा में भाजपा के कुछ नेताओं के जमीनों पर कब्जे करने के आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें : UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

सूत्र बताते हैं कि सपा नेताओं के अपने मुखिया को बताया था कि कुछ भाजपा नेता तो वाकयदा बड़े-बड़े आफिस बनाकर अवैध प्लाटिंग का धंधा कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त एक्शन का आदेश दे रखा है।

सपा जिलाध्यक्ष ने और भी लगाए कई गंभीर आरोप

हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाह इसे स्वीकार भी किया। उन्होंने कहा कि बांदा में बड़े पैमाने पर भाजपा के लोग अवैध प्लाटिंग का काम कर रहे हैं। आरोप लगाया था कि प्रापर्टी डीलर के नाम पर बड़े-बड़े आफिस खोले हुए हैं और करोड़ों की स्टांप चोरी कर रहे हैं। कुशवाह ने कहा कि कुछ नेताओं ने जमीनों पर कब्जा कर रखा है। अपने नाम के बोर्ड भी लगा रखे हैं।

वैसे कुल मिलाकर यह कहना पूरी तरह सही नहीं है कि इसमें सिर्फ बीजेपी के लोग शामिल हैं। बाकी दलों के लोगों पर भी अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियां बसाने के आरोप हैं। बहरहाल, देवरिया कांड के बाद भूमाफिया सुर्खियों में हैं। इसलिए चर्चा है कि कहीं अखिलेश यादव के निशाने पर बांदा तो नहीं..।

UP : गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत, जाट-गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं, CM Yogi के सख्त निर्देश