Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

UP : Minister-MLA stuck, Zip seat snatched from BJP, SP's cycle galloped

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : एक साल पहले बांदा के जसपुरा प्रथम वार्ड-12 में शानदार जीत दर्ज कराने वाली भाजपा से यह सीट सपा ने उप चुनाव में छीन ली। सपा की महिला उम्मीदवार असरफुल निशां 1066 वोटों के अंतर से भारी जीत दर्ज कराई है। अब बीजेपी के लिए यह चिंतन का विषय है कि जिस क्षेत्र से जलशक्ति विभाग का राज्यमंत्री दिया, उसी में खाली हाथ क्यों रह गई। विधायक से लेकर मंत्री तक धरे के धरे रह गए। संगठन का फैसला भी गलत साबित हुआ। मैदान में उतरने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। बाद में रिकाउंटिंग को लेकर भी फजीहत हुई। 1066 वोटों से जीती सपा का रिकाउंटिंग के बाद 1 वोट और बढ़ गया।

जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में खाली हाथ भाजपा

प्रारंभिक सूचना के अनुसार सपा प्रत्याशी को 4264 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रितिका सिंह रही हैं। बताते चलें कि इससे पहले इसी सीट पर भाजपा की स्व. श्वेता सिंह गौर ने काफी शानदार जीत दर्ज कराई थी। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस बार उनकी सास पुष्पा सिंह इस सीट से चुनाव लड़ीं।

ये भी पढ़ें : बांदा : यहां मंत्री के क्षेत्र में बैकफुट पर BJP, सरकार के 100 दिन और आत्मविश्वास शून्य ! 

वहीं यूपी सरकार के जलशक्ति विभाग में राज्यमंत्री रामकेश निषाद इसी सीट से विधायक हैं। मंत्री के घर और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा इन चुनावों में पूरी तरह बैकफुट पर रही। न टिकट दिया, न ही किसी को खुलकर समर्थन दिया। यहां तक कि स्व. श्वेता सिंह गौर की सास से भी बराबर दूरी बनाकर चली। भाजपाई कई जगह बटे हुए नजर आए।

रि-काउंटिंग भी नहीं आई काम

लोगों में चर्चा है कि स्थानीय भाजपा नेता ‘जो जीता वो अपना’ वाली नीति पर चल रहे थे, लेकिन उनको शायद यह अंदाजा नहीं था कि सपा की साइकिल इतनी तेज दौड़ेगी। बहरहाल, देर रात तक रिकाउंटिंग चली। लेकिन इसमें भी परिणाम नहीं बदले। इसे लेकर जिला प्रशासन पर भी ऊंगलियां उठीं। देर रात आखिरकार सपा प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया। आज उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

प्रधानी चुनाव में ये विजयी

उधर, जिले में हुए प्रधानी चुनाव में रामनगर से ब्रजेंद्र और तरायां से कुसुमपाल ने जीत दर्ज कराई है। नरैनी ब्लॉक के राम नगर (निस्फ) प्रधान पद पर ब्रजेंद्र प्रजापति 10 वोटों से जीते हैं। वहीं कमासिन ब्लॉक के तरायां के प्रधान पद पर कुसुमपाल यादव 29 मतों से चुनाव जीते हैं। दोनों को संबंधित अधिकारियों ने प्रमाणपत्र दिया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में सपा के जीतने की चर्चा, हंगामे के बीच रिकाउंटिंग का शोर, सपा विधायक का आरोप