सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीसी रोड का लोकार्पण किया
समरनीति न्यूज, बांदाः अनलाक-2 में भी सदर विधानसभा में विकास का पहिया लगातार रफ्तार पकड़े है। गुरुवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पतौरा गांव में सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सरस्वाह गांव में तालाब के घाट निर्माण का भी लोकार्पण किया। सदर विधायक ने कहा कि यूपी सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। सदर विधानसभा का हर ओर विकास कराया है। इस मौके पर गुरुवार को महुआ ब्लाक के ग्राम महुआ में कूप व शमशान घाट का लोकार्पण करने के बाद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी पतौरा गांव पहुंचे।
विधायक बोले, आगे भी चलता रहेगा विकास कार्य
वहां पर सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस मौके पर ग्रामीण भी मौजूद रहे। विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। सदर विधायक सरस्वाह गांव पहुंचे और वहां पर तालाब के घाट निर्माण का लोकार्पण करके आम जनता को सौंपा...









