Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में विश्वविद्यालय फीस वृद्धि पर भड़की एबीवीपी, कुलपति का पुतला फूंका 

बांदा में विश्वविद्यालय फीस वृद्धि पर भड़की एबीवीपी, कुलपति का पुतला फूंका 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पंडित जेएन कालेज के सामने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति का फीस वृद्धि के विरोध में पुतला दहन किया गया। छात्रों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, वहीं विश्वविद्यालय द्वारा फीस में बेतहाशा वृद्धि की गई है। सभी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई फीस को वापस लिए जाने की मांग भी की है। छात्र बोले, 30 से 90 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के दौरान बताया कि पूरा विश्व कोविड 19 जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है। हर आम आदमी भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में बुंदेलखंड विश्व विद्यालय प्रशासन ने सभी कोर्सो की फीस में 30 से लेकर 90 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। ऐसा करके छात...
कानपुर-बांदा में भी दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

कानपुर-बांदा में भी दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः आज रविवार को सूर्यग्रहण का बड़ा ही सुंदर नजारा देखने को मिला। कानपुर और आसपास के जिलों में भी लोगों ने इस अद्भुत नजारे को देखा। हालांकि, लोग एक दिन पहले से ही इसे देखने को उतावले थे। यही वजह है कि इसके लिए पूरी तैयारी भी कर रखी थी। कानपुर में जहां लोगों ने इसे देखा। वहीं बांदा में भी लोग पीछे नहीं रहे। साइंस रिसर्च क्लब (बांदा) की टीम ने सूर्य ग्रहण का अवलोकन किया। इस दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। खगोल विज्ञान की इस महत्वपूर्ण घटना वलयाकार सूर्यग्रहण को बांदा में भी साफतौर पर देखा जा सका। अब 21 मई 2031 को दिखाई देने की संभावना ऐसे में साइंस क्लब ने समाज में व्याप्त विभिन्न तरह की ग्रहण संबंधी अंधविश्वास को दूर करने के लिए संदेश दिया। साइंस रिसर्च क्लब के प्रमुख शनि कुमार ने बताया कि प्रकृति में विभिन्न तरह की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सूर्य ग्रहण की यह...
बांदा में DIG पुलिस जवानों की सेहत को लेकर गंभीर, सभी का हेल्थ चैकअप कराया

बांदा में DIG पुलिस जवानों की सेहत को लेकर गंभीर, सभी का हेल्थ चैकअप कराया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक दिन पहले अपने कार्यालय के एक कांस्टेबिल के हार्टअटैक से निधन से डीआईजी बांदा (चित्रकूटधाम) दीपक कुमार काफी दुखी हैं। अपने जवानों की सेहत और समस्याओं के लिए वह चिंतित भी हैं। आज बुधवार को उनके निर्देश पर डीआईजी कैंप कार्यालय में तैनात दरोगा और सिपाहियों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। काम के बोझ से दबे पुलिस कर्मियों की पीढ़ा किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में समझा जा सकता है कि पुलिस कर्मियों को कितनी समस्याओं से जूझते हुए ड्यूटी करनी पड़ती है। डाक्टरों ने जवानों को दवाएं और सलाह दी बताते चलें कि एक दिन दो दिन पहले डीआईजी कैंप कार्यालय में तैनात एक आरक्षी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई थी। अपने जवानों की समस्या को देखते हुए डीआईजी दीपक कुमार ने आज जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए हेल्थ कैंप लगवाया। चिक...
खुलासाः बांदा के रिटायर्ड रोडवेज कर्मी का था केन किनारे मिला शव

खुलासाः बांदा के रिटायर्ड रोडवेज कर्मी का था केन किनारे मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले केन नदी किनारे लावारिस हालत में बरामद हुए अधेड़ के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के भतीजे ने शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। बताते हैं कि मृतक रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी थे। मंगलवार को सुबह केन नदी किनारे रहने वाले मल्लाहों ने अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। भतीजे ने शव देखने के बाद पहचान की इससे पहले ही परिवार के लोग किसी तरह सूचना मिलने पर पहुंच गए और शव की पहचान कर ली थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा निवासी मृतक के भतीजे निखिल पाल ने बताया कि मृतक उसके ताऊ रा...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीसी रोड का लोकार्पण कर बांटे माॅस्क-सेनेटाइजर

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीसी रोड का लोकार्पण कर बांटे माॅस्क-सेनेटाइजर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर में एक स्टोर का शुभारंभ करने के साथ नगर के लड़ाका पुरवा, सर्वोदय नगर झील का पुरवा में सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा हो गई। अब इलाके को लोगों को मार्ग में जलभराव और गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों में कोरोना संकट के प्रति जागरुक किया इस दौरान सदर विधायक ने प्रधानमंत्री का पत्र और माॅस्क व सेनेटाइजर भी आम लोगों को बांटे। साथ ही उनको कोरोना के प्रति जागरूक भी किया। शहर के कैलाशपुरी मोहल्ले में सदर विधायक ने खुद पहुंचकर लोगों से संवाद भी किया। साथ ही उनको सरकार की उपलब्धियां भी बताईं। बताते चलें कि सदर विधायक श्री द्विवेदी लगातार क्षेत्र में मास्क वितरण और सेनेटाइजर बांटकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक कर रहे हैं। विधायक के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।...
बड़ी खबरः बांदा में 3 और कोरोना संक्रमित मिले, 14 साल का बालक भी शामिल

बड़ी खबरः बांदा में 3 और कोरोना संक्रमित मिले, 14 साल का बालक भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बांदा जिले में तीन कोरोना पाॅजिटव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि तीनों केस ग्रामीण इलाकों के हैं, जिनमें से एक प्रवासी मजदूर है। इसके साथ ही प्रशासन ने पाॅजिटिव मिले लोगों के गांवों को सील करके वहां सेनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। उनके संपर्क में आए लोगों की भी सूची बनाई जा रही है। प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। इसकी जानकारी आयुक्त गौरव दयाल की ओर से दी गई। तीनों ही मामले नरैनी क्षेत्र के हैं। तीनों संक्रमित नरैनी क्षेत्र के बताया जाता है कि नरैनी के गुढ़ाकलां में दो कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के ही गर्गपुरवा में भी एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। गुढ़ा कला में मिले दोनों पाॅजिटिव केस, दो-तीन दिन पहले मिले कोरोना संक्रमित युवक के परिवार के लोग हैं जो उसके संपर्क में आए थे। वहीं गर्गपुरवा का मरीज इनसे अलग है। वह प्रवास...
कमासिन क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस ने..

कमासिन क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस ने..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कमासिन क्षेत्र में आज मंगलवार को एक नवजात शिशु का शव नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। गांव के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे का शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद जांच-पड़ताल के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। उधर, घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि मंगलवार को ग्राम धुंधुई में एक नवजात शिशु का शव नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा दिखा। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद को दी। ग्राम प्रधान ने थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाने के उप निरीक्षक केडी त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। माना जा रहा है कि किसी ने लोकलाज के डर से बच्चे को वहां फेंक दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे क...
बांदा प्रीमियर लीग प्रमुख वासिफ जमां ने जन्मदिन पर शुरू की नई पहल

बांदा प्रीमियर लीग प्रमुख वासिफ जमां ने जन्मदिन पर शुरू की नई पहल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
रवि मिश्रा, समरनीति न्यूज डेस्कः हम सभी अपने जन्मदिन पर इस इंतजार में रहते हैं कि कोई शख्स ऐसा होगा, जो गिफ्ट देगा। दरअसल, गिफ्ट हमें न सिर्फ खुशी देते हैं, बल्कि कहीं न कहीं मन में अपनेपन का एक एहसास भी जगाते हैं। फिर बर्थ-डे गिफ्ट की तो बात ही अलग है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने जन्मदिन पर लोगों को वो खुशी दे डालते हैं जिसकी सच में उनको जरूरत भी होती है। शायद ऐसे ही लोगों को दुनिया सलाम भी करती है। ऐसे ही शख्स वासिफ जमा हैं। बांदा के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी और बांदा प्रीमियर लीग के प्रमुख वासिफ बुंदेलखंड के खेल जगत में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। युवा खिलाड़ी को 1000 व बालिका खिलाड़ी को  500 प्रतिमाह हाल ही में वासिफ जमा खान ने अपने जन्मदिन पर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर जिले के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ भौज का कार्यक्रम रखा। वहीं युवा खिलाड़ियो...
बांदा मेडिकल कालेज में रक्तदान शिविर, हंसी-खुशी पहुंचे दानवीर

बांदा मेडिकल कालेज में रक्तदान शिविर, हंसी-खुशी पहुंचे दानवीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में लगाया गया। इसका संचालन विभागाध्यक्ष पैथोलाजी डा. सुमनलता वर्मा द्वारा किया गया। साथ ही प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. सुनील आर्या द्वारा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित भी किया गया। Safe Blood Save life थीम के साथ आयोजन बताया जाता है कि इस शिविर में विश्व रक्तदाता दिवस पर Safe Blood Save life थीम रखी गई थी। साथ ही Give Blood and make the world a healthy place इस शिविर में Slogan बनाया गया। डाक्टर सुमन ने बताया कि रक्तदान शिविर में 7 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 4 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार दिया गया। साथ ही उनको प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी लोगों को...
लाॅकडाउन 5.0 : बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य जारी, माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे

लाॅकडाउन 5.0 : बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य जारी, माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाकडाउन-1.0 से लेकर लाॅकडाउन 5.0 तक सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य जारी है। लाॅकडाउन के अवधि में गरीब और जरूरतमंदों के बड़े मददगार बनकर उभरे सदर विधायक अपने इस कार्य को अब भी जारी रखे हैं। सदर विधायक द्वारा ग्राम सभा तिंदवारा व नगर के सेढ़ू तलैया मोहल्ले में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घर-घर जाकर माॅस्क और सेनेटाइजर का वितरण करने के साथ ही प्रधानमंत्री का पत्र भी वितरित किया। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है, जो लोग यह समझ रहे हैं कि कोरोना खत्म हो गया वह गलती कर रहे हैं। सदर विधायक बोले, सदर विधायक ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हम सभी को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि यही वजह है कि वह खुद क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि लोग बातों को समझ सकें और अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। ...