Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कलयुगी मां का राक्षसी रूप, 4 मासूमों को बांधकर जिंदा जलाया, खुद को भी फूंका, 3 मौतें

समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में घरेलू कलह के बीच एक कलयुगी मां ने राक्षसी रूप ले लिया। इस महिला ने महिला ने दिल दहला देने वाला कदम उठाया। अपने चार मासूम बच्चों को रस्सी से बांध दिया। बाद में उनपर कैरोसिन डालकर उनको जिंदा जला दिया। इसके बाद खुद को भी आग लगा ली। इस घटना में महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा झांसी मेडिकल कालेज में जिंदी और मौत से जूझ रहा है।

पति से विवाद के बाद उठाया दिल दहला देने वाला कदम  

बताया जाता है कि अमगांव गांव निवासी प्रेमवती उर्फ सुक्खो को मायके के रिश्तेदारों के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने था। वह अपने रिश्तेदार महोबा के सूपा थाना क्षेत्र के स्वासा गांव जाना चाह रही थी। पति धर्मपाल श्रीवास ने उसको भेजने में असमर्थता जताई।

ये भी पढ़ेंः आखिरी सांस तक स्वामी सानंद करते रहे पीएम मोदी का इंतजार..

इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति मरने-मारने पर अमादा हो गई। बताते हैं कि दोपहर के वक्त पति धर्मपाल काम से कहीं चला गया। प्रेमवती ने 7 माह के पुत्र दिव्यांशु,  2 साल की स्नेहा, 4 साल के प्रशांत, 5 साल की सपना को कमरे में बंद कर लिया।

घाट से बांधकर खुद ही लगा दी चारों मासूमों को आग 

इसके बाद बच्चों को रस्सी से कमरे में पड़ी खाट से बांध दिया। बच्चों को बांधने के बाद राक्षस बनी महिला ने कुरूरता की हदें पार करते हुए उनपर कैरोसिन छिड़क दिया। बताते हैं कि कुछ देर बच्चों की चीख-पुकार सुनती रही महिला ने बाद में खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ेंः आतंकी बना अलीगढ़ यूनीवर्सिटी का मन्नान कुपवाड़ा में ढेर

आसपास के लोगों ने किसी तरह घर का दरवाजा तोड़कर चारों को बाहर निकाला। लेकिन तबतक मासूम दिव्यांशु की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने महिला और बाकी तीन बच्चों को झुलसी हुई हालत में गांव के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

एक मासूम झांसी अस्पताल में भर्ती  

वहां डॉक्टरों ने सपना को भी मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने महिला प्रेमवती के बयान लिए। उधर, डा. रवि प्रताप ने चिंताजनक हालत में प्रेमवती, प्रशांत और स्नेहा को नाजुक हालत में झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में प्रेमवती और स्नेहा की भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः आम इंसान से औसतन 10-12 साल कम जिंदगी जीते हैं डाक्टर्स 

प्रशांत की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज झांसी में चल रहा है। घटना से पूरे गांव के लोग स्तब्ध हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि कोई महिला इतनी कुरुर कैसे बन सकती है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर महिला का पति धर्मपाल घटना की जानकारी पर बेसुध गया।