देशी लुक से Actress मलाइका ने ढाया सोशल मीडिया पर कहर
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बालीवुड की आइटम बोल्ड अभिनेत्री मलाइका अरोडा़ का सोशल मीडिया पर छाए रहना कोई नई बात नहीं है। इस बार उनकी गणेश चतुर्थी के मौके पर पहनी गई लाल साड़ी वाली फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
लोग उनकी फोटो को दिल थाम के देख रहे हैं। हर कोई उनकी इन फोटोज की तारीफ कर रहा है। फैंस के एक से बढ़कर एक कमेंट्स आ रहे हैं।
दरअसल, इन फोटोज को मलाइका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इन फोटोज में वह लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने हुए हैं।
अपने देशी लुक में मलाइका जमकर कहर ढा रही हैं। मलाइका बनारसी साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका अंदाज बिल्कुल मराठी है।
मलाइका के इस लुक से फैंस काफी इंप्रेस हैं। साड़ी के साथ मलाइका ने न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई है। मलाइका ने अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए हर कोशिश की है।
यहां तक की मराठी स्टाइल की बिंदी लगाई है।...