Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Chitrakoot : प्रयागराज से व्यापारी के बेटे का अपहरण, चित्रकूट के जंगलों में हत्या, दो बदमाश गिरफ्तार

Businessman's son kidnapped from Prayagraj, brutally murdered in Chitrakoot forests, two miscreants arrested

समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे एक व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। अपहरण की वारदात को 15 लाख की फिरौती के लिए अंजाम दिया गया। बाद में बदमाशों ने 14 साल के व्यापारी बेटे की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बालक का शव चित्रकूट जिले में अरवारी के जंगलों से बरगढ़ पुलिस ने बरामद किया है। प्रयागराज और चित्रकूट की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी गई। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को घेर लिया। उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जबावी कार्रवाई में दोनों पुलिस की गोली से घायल हो गए। एक सिपाही भी गोली से घायल हुआ है।

व्यापारी के ड्राइवर के भाई-भांजे ने फिरौती के लिए किया अपहरण

जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ सदर बाजार के रहने वाला व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की का 14 साल का बेटा शुभ केसरवानी शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे।

ये भी पढ़ें : Kanpur : मासूम ने खोली मां की रंगरलियों की पोल, डाक्टर पति ने ताला डालकर बुलाई पुलिस, फिर हुआ ऐसा..

बताते हैं कि इसी बीच रात करीब सवा 8 बजे किसी अज्ञात व्यक्तिय का पिता के नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि बेटा उनके कब्जे में है और 15 लाख रुपए फिरौती दे दें। साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया को बेटे को गोली मार देंगे।

जंगलों में छिपे थे बदमाश, लोकेशन मिलने के बाद एक्टिव हुई पुलिस

बताते हैं कि किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस भी एक्टिव हो गई। वहीं शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि जिले की सीमा होने के नाते बरगढ़ थाना के अलावा एमपी के डभौरा थाना पुलिस भी संपर्क में है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र, अब चक्कर में अफसर

बदमाशों की लोकेशन आसपास के जंगलों में मिली थी। परिजन और पुलिस टीम बदमाशों तक पहुंचने के लिए रातभर कोशिश करते रहे। सुबह अरवारी जंगल में कुछ चरवाहों ने खून से लथपथ किशोर का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

चरवाहों से मिली शव मिलने की सूचना, परिजनों ने बालक को पहचाना

थाना प्रभारी बरगढ़ अंजनी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर शंकरगढ़ पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि बालक की हत्या पत्थर से सिर कूचकर की गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
बाद में पुलिस ने व्यापारी के बेटे का अपहरण करने वाले दो बदमाशों को जंगल में घेर लिया।

मुठभेड़ के बाद दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार, सिपाही को भी लगी गोली

दोनों के नाम सुखदेव और संजय भारतीय बताए गए हैं। दोनों बदमाशों पीड़ित व्यापारी के ड्राइवर के भाई और भांजे हैं। दोनों ने फिरौती के लिए अपहरण किया। बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। सिपाही सागर देवरिया भी घायल हुआ है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को दो पिस्टल, चार कारतूस और बाइक व फोन आदि सामान मिला है।

ये भी पढ़ें : UP : 2 IPS के तबादले, रवीना त्यागी बनीं SP महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन