Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

शादी के मंडप पर बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने तोड़े कंगन और फिर खाली हाथ लौटी बारात

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती रात एक वैवाहिक समारोह में सबकुछ हंसी-खुशी चल रहा था। दुल्हा-दुल्हन खुशी-खुशी शादी की सभी रस्में पूरी कर रहे थे। बाराती और घराती खुशियां मना रहे थे लेकिन फेरों के दौरान दुल्हा गिरकर बेहोश हो गया और तड़पने लगा। दुल्हन ने यह देखा तो आपा खो दिया। उसने हाथ में पहने रस्म के कंगन तोड़कर फेंक दिया। शादी से मना करते हुए वहां से चली गई। परिवार के लोगों ने दुल्हन को संभाला और बारातियों ने दुल्हे को संभाला। दुल्हे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दुल्हे की हालत में सुधार आया लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई।

दिनभर चली पंचायत, फिर हुआ फैसला  

बात इतनी बढ़ गई कि मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। वहां दिनभर पंचायत के बाद दुल्हा पक्ष वधू पक्ष को खर्च का पैसा लौटाने को राजी हो गया। इसके बाद दुल्हा बिन दुल्हन के बारात लेकर घर लौट गया। घटना को लेकर दिनभर इलाके में चर्चा रही। बताया जाता है कि जिले के थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम थनैल के रहने वाले रविकरण वर्मा अपने बेटे दीपक की बारात लेकर गुरुवार शाम बड़े ही धूमधाम से अतर्रा कस्बे के मोहल्ला लालथोक में एक घर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेंः पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार लड़की पक्ष के लोग बारात के स्वागत में पलके बिछाए थे। बारातियों का भी खूब आदर-सत्कार हुआ। शाम से लेकर सारी रात द्वारचार से लेकर बाकी सभी रस्में हंसी-खुशी वाले माहौल में पूरी की गईं। बताते हैं कि सुबह के समय फेरों के लिए दूल्हा दीपक और दुल्हन मंडप में मौजूद थे।

फेरों से पहले बेहोश हुआ दुल्हा 

बाराती और घराती मंगल गीत गा रहे थे। इसी बीच अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा और तड़पने लगा। दूल्हे की यह हालत देखकर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। दुल्हन ने भी आपा खो दिया। उसने हाथ में बंधे रस्म के कंगन तोड़कर फेंक दिया। बाद में शादी से भी साफ इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ेंः 150 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में घोड़ी चढ़कर शान से बारात ले निकला संजय जाटव

बरातियों के साथ-साथ खुद जनाती भी दुल्हन के इस इंकार से हक्के-बक्के रह गए। आनन-फानन दूल्हे को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। बाराती फिर दुल्हन के दरवाजे पहुंचे और शादी की रस्म पूरी करने की बात करने लगे। लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई।

जेवर-नगदी लौटाएगा दुल्हा पक्ष

इंकार की बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उनसे आपसी समझौते से मामला सुलटाने को कहा। रात में मामला नहीं निपटा। इसके बाद आज दिनभर पंचायत चली। आखिरकार फैसला हुआ कि शादी नहीं होगी। लड़का पक्ष, लड़की पक्ष को पैसे लौटाने को राजी हो गया। जेवर भी वापस करने पर रजामंदी हुई। लिखित समझौते के बाद मामला निपटा।