Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: groom

बिजनौर : द्वार पर खड़ी बारात, दुल्हन ने वरवाला फेंक थामा प्रेमी का हाथ, फिर बड़ों ने दिखाई समझदारी..

बिजनौर : द्वार पर खड़ी बारात, दुल्हन ने वरवाला फेंक थामा प्रेमी का हाथ, फिर बड़ों ने दिखाई समझदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। बरात की चढ़त होने के बाद दूल्हा दुल्हन संग फेरे लेने पहुंचा। दुल्हन ने शादी से साफ इंकार करते हुए जेबर उतार फेंके। इसके बाद शादी के मंडप में ही वरमाला भी फेंक दी। बताते हैं कि दुल्हन अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज का दावा कर दिया। इसके बाद प्रेमी युगल गांव से भी चला गया। उधर, दूल्हे ने बाद में अपनी चचेरी साली के साथ फेरे लिए। इसके बाद बारात विदा हुई। दुल्हन की चचेरी बहन संग हुए सात फेरे दरअसल, सोमवार शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र में बारात पहुंची थी। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा और चढ़त की। जैसे ही बारात दुल्हन के द्वार पर पहुंची, तो उसने शादी से इंकार https://samarneetinews.com/accident-in-bijnor-4-including-mother-and...
बेसब्र हुई मोहब्बत : शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर को ले भागा युवक..

बेसब्र हुई मोहब्बत : शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर को ले भागा युवक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपनी होने वाली पत्नी यानी मंगेतर को शादी से चंद महीने पहले लेकर भाग गया। वजह सिर्फ इतनी थी कि शादी तक उससे दूरी को लेकर सब्र नहीं हो पा रहा था। अब लड़की और लड़के दोनों पक्ष के लोग हैरान और परेशान हैं। उधर, लड़की के घर वाले तो कोतवाली तक पहुंच गए हैं। उन्होंने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तक कर डाली है। लड़की तिंदवारी तो लड़का मटौंध थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लड़की के पिता थाने पहुंचे, बुरी लगी यह बात जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि रविवार को वह बदौली प्रधान की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनकी पत्नी मवेशी चराने खेत गई थी। ये भी पढ़ें : UP : होटल और लाज में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाओं समेत 9 पक...
महोबा : दुल्हन ने दिया दूध का ऐसा गिलास, सुबह आंखें खूलीं तो सब बर्बाद

महोबा : दुल्हन ने दिया दूध का ऐसा गिलास, सुबह आंखें खूलीं तो सब बर्बाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : कुछ हादसे जिंदगीभर का दर्द और सबक दे जाते हैं। ऐसा ही बुंदेलखंड के महोबा जिले में हुआ। एक देवी मंदिर से शादी होने के बाद युवती ने पहली रात पति को दूध का ऐसा गिलास दिया कि सुबह जब आंखें खुलीं तो सामने बर्बादी थी। अब पुलिस और दूल्हे से लेकर उसका परिवार तक सभी दुल्हन को ढूंढ रहे हैं। वहीं दूल्हन का अभी कुछ पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस दरअसल, महोबा के चरखारी कस्बे के रहने वाले अरविंद की शादी शहर के एक देवी मंदिर में सोनभद्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। यह शादी पूरे रस्मों-रिवाज के साथ 16 मार्च को हुई। पहली रात दुल्हन ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को दे दिया। फिर पति के बेहोश होने पर शादी के जेवर और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और...
बांदा में हादसे के बाद मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

बांदा में हादसे के बाद मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कालिंजर से दहेज का सामान और कुछ बारातियों को लेकर मंगलवार को लौट रहा लोडर गिरवां थाने के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसपर सवार एक वृद्ध जो दूल्हे का रिश्तेदार बताया गया, उसकी मौत हो गई। वहीं एक दर्जन बाराती घायल हो गए। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बड़ोखर बुजुर्ग के पास बकरी को बचाने में पलटा लोडर बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव निवासी वासुदेव कुशवाहा (60) मूंगुस गांव निवासी रामआसरे के बेटे की शादी में बारात में कालिंजर गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वासुदेव दहेज का सामान और कुछ बारातियों को लोडर में ...
बांदा में ह्रदय विदारक घटनाः 21 को बारात, 22 को विदाई और 23 को उठ गई अर्थी..

बांदा में ह्रदय विदारक घटनाः 21 को बारात, 22 को विदाई और 23 को उठ गई अर्थी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शादी के बाद दुल्हन को गाजे-बाजे के साथ विदा कराकर घर पहुंचा दूल्हा परिवार के साथ खुशियों में शामिल हुआ। शादी वाले पूरे घर में हर कोई खुशी-खुशी सभी परंपराओं को पूरा करने में लगा था। सबकुछ ठीक रहा। रात हुई और इसके बाद दूल्हन दूल्हे के आने का इंतजार करने लगी। देर रात दूल्हा घर से निकलकर चला गया। घर के लोग कुछ समझ नहीं सके और सुबह देखा तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे ने लगाई फांसी घर के पिछले हिस्से में छज्जे के सहारे दूल्हे का शव लटक रहा था। तब परिवार के लोगों को मालूम चला कि दूल्हे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। खुशी वाले घर में मातम पसर गया। लाख सपने आंखों में लिए ससुराल पहुंची दूल्हन फूट-फूटकर रोई। बाद में दुख के भंवर में आंखें भी पथरा सी गईं। वह अपना दुख भी खुलकर लोगों को नहीं बता पा रही है। ये भी पढ़ेंः शादी के मंडप पर बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने तोड़े क...
शादी के मंडप पर बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने तोड़े कंगन और फिर खाली हाथ लौटी बारात

शादी के मंडप पर बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने तोड़े कंगन और फिर खाली हाथ लौटी बारात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती रात एक वैवाहिक समारोह में सबकुछ हंसी-खुशी चल रहा था। दुल्हा-दुल्हन खुशी-खुशी शादी की सभी रस्में पूरी कर रहे थे। बाराती और घराती खुशियां मना रहे थे लेकिन फेरों के दौरान दुल्हा गिरकर बेहोश हो गया और तड़पने लगा। दुल्हन ने यह देखा तो आपा खो दिया। उसने हाथ में पहने रस्म के कंगन तोड़कर फेंक दिया। शादी से मना करते हुए वहां से चली गई। परिवार के लोगों ने दुल्हन को संभाला और बारातियों ने दुल्हे को संभाला। दुल्हे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दुल्हे की हालत में सुधार आया लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। दिनभर चली पंचायत, फिर हुआ फैसला   बात इतनी बढ़ गई कि मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। वहां दिनभर पंचायत के बाद दुल्हा पक्ष वधू पक्ष को खर्च का पैसा लौटाने को राजी हो गया। इसके बाद दुल्हा बिन दुल्हन के बारात लेकर घर लौट गया। घटना को लेकर दिनभर इलाके में चर्चा ...