Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा : दुल्हन ने दिया दूध का ऐसा गिलास, सुबह आंखें खूलीं तो सब बर्बाद

Mahoba : bride gave such glass of milk, it was ruined when she opened her eyes in morning

समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : कुछ हादसे जिंदगीभर का दर्द और सबक दे जाते हैं। ऐसा ही बुंदेलखंड के महोबा जिले में हुआ। एक देवी मंदिर से शादी होने के बाद युवती ने पहली रात पति को दूध का ऐसा गिलास दिया कि सुबह जब आंखें खुलीं तो सामने बर्बादी थी। अब पुलिस और दूल्हे से लेकर उसका परिवार तक सभी दुल्हन को ढूंढ रहे हैं। वहीं दूल्हन का अभी कुछ पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस

दरअसल, महोबा के चरखारी कस्बे के रहने वाले अरविंद की शादी शहर के एक देवी मंदिर में सोनभद्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। यह शादी पूरे रस्मों-रिवाज के साथ 16 मार्च को हुई। पहली रात दुल्हन ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को दे दिया। फिर पति के बेहोश होने पर शादी के जेवर और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

सुबह पति की आंख खुली तो सबकुछ उजड़ चुका था। जानकारी होने पर पूरे परिवार के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटैज में दुल्हन देर रात घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी। पीड़ित दूल्हा और उनके परिवार के लोगों ने चरखारी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

सोनभद्र की रहने वाली दुल्हन

पुलिस ने मुकदम लिखते हुए फरार दूल्हन की तलाश शुरू कर दी है। मामले में सीओ चरखारी अजय अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित अरविंद ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि अरविंद ने सोनभद्र की रहने वाली एक युवती से मंदिर में शादी की थी। पत्नी नगदी-जेवर लेकर फरार हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम महिला की तलाश कर रही हैं।

‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें : अजीबो-गरीब : 500 लड़कियों में खुद को अकेला पाकर परीक्षा केंद्र में बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल में बोला..