Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

अजीबो-गरीब : 500 लड़कियों में खुद को अकेला पाकर परीक्षा केंद्र में बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल में बोला..

Finding himself alone among 500 girls in Bihar's Nalanda, student fainted at examination center

समरनीति न्यूज, डेस्क : Bihar Viral News बिहार के नालंदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक छात्र उस समय एग्जाम सेंटर पर बेहोश हो गया, जब उसने 500 छात्राओं के बीच खुद को अकेला पाया। दरअसल, एग्जाम सेंटर पर बाकी 499 परीक्षार्थी लड़कियां ही थीं। वह अकेला लड़का था जो वहां एग्जाम देने पहुंचा था। बात हैरान करने वाली है, लेकिन है सच। खुद बेहोश होने वाले छात्र ने अस्पताल में इस बात को स्वीकारा है। उसका कहना है कि इतनी सारी लड़कियों को देखकर वह नर्वस हो गया था। इसके बाद बेहोश हो गया।

इतनी सारी लड़कियों को देखकर हुआ नर्वस

फिलहाल, छात्र अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनी हुई है। बताया जाता है कि यह घटना उस वक्त हुई जब इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान नालंदा में बिहार बोर्ड का 12वीं का एग्जाम चल रहा था। छात्र खुद को अकेला पाकर परीक्षा हॉल में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें : शराब का लती बनाकर महिला ने नाबालिग से किया गंदा काम, अब गिरफ्तार

छात्र का नाम मनीष शंकर है। उसकी उम्र 17 साल है और इस समय अस्पताल में है। छात्र मनीष शंकर को 500 छात्राओं के बीच अकेले परीक्षा केंद्र में परीक्षा देनी थी। इतनी संख्या में लड़कियों को देखकर वह बुरी तरह से नर्वस हो गया। आखिरकार एग्जाम देने की बजाए बेहोश होकर गिर पड़ा। पूरा मामला नालंदा के ब्रिलिएंट कॉन्वेंट प्राइवेट स्कूल परीक्षा केंद्र का है। छात्र को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : सुहागरात से पहले दूल्हे ने फांसी लगाई, देखते ही दुल्हन बेहोश