Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

शराब का लती बनाकर महिला ने नाबालिग से किया गंदा काम, अब गिरफ्तार

Woman did dirty work with minor by making her addicted to alcohol, now arrested

समरनीति न्यूज, डेस्क : एक और महिला अपराध के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक 32 साल की महिला ने एक नाबालिग लड़के को अपनी बातों में फंसा लिया। फिर उसे शराब का लती बनाकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों के शारीरिक संबंध के कई वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने लड़के के परिवार वालों की शिकायत पर रिपोर्ट लिखकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी महिला महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, नाबालिग लड़के का कल्याण पूर्व में घर है। नाबालिग की बुआ उसे लेकर अक्सर अपनी दोस्त के घर जाया करती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी बीच नाबालिग को उसकी बुआ की सहेली ने अपनी बातों में फंसा लिया। फिर एक दिन महिला ने नाबालिग को शराब पिला दी। इसके बाद लड़के को अश्लील वीडियो भी दिखाए। इस तरह महिला ने नाबालिग लड़के को अपनी बातों में फंसा लिया और उसका यौन शोषण करने लगी। महिला ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग भी इसका लती हो गया।

ऐसे हुआ खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के परिवार के लोग उसकी हरकतों से परेशान हो गए। लड़के को लगातार मोबाइल पर बात करते हुए देखने के बाद उसकी मां ने एक दिन मोबाइल चेक किया। फोन की गैलरी देखकर लड़के की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

महिला गई जेल, लड़का सुधारगृह

गैलरी में महिला से शारीरिक संबंध बनाते उसके कई वीडियो मिले। लड़के ने परिवार वालों के पूछने पर सारी बात बता दी। लड़के के परिवार वालों की शिकायत पर महाराष्ट्र के कोलसेवाडी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़के की कई बार काउंसलिंग कराई गई है। अब उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : सुहागरात से पहले दूल्हे ने फांसी लगाई, देखते ही दुल्हन बेहोश 

ये भी पढ़ें : दो चचेरे भाइयों से कुकर्म, स्कूल से लौटते समय चाकू की नोक पर वारदात