Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

Lootery bride : Shona-Babu and Puchchu called to groom and  Cheating millions than Dapper

समरनीति न्यूज, डेस्क : मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए प्यार की घंटी बजाने वाली एक लुटेरी दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। युवती ने बड़ी ही प्लेनिंग के साथ युवक को सतरंगी सपने दिखाकर शोना से बाबू और फिर पुच्चू तक बनाया। फिर धीरे-धीरे करके 6 लाख का चूना लगाया। शापिंग की, फ्लाइट के टिकट बुक कराए और जमकर कैश भी झटका। बाद में शादी की तारीख तय हुई तो हैदराबाद जाने की बात कहकर निकल ली।

लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR

अब, मामले में लखनऊ के रहने वाले पीड़ित मनोज अग्रवाल ने राजधानी के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

पीड़ित मनोज का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए जीवन साथी डाट काम पर अपनी एक प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद 15 अगस्त को प्रियंका सिंह नाम की एक लड़की की ओर से उनको रिक्वेस्ट मिली। उन्होंने स्वीकार की और फिर दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

Lootery bride : Shona-Babu and Puchchu called to groom and  Cheating millions than Dapper

युवक का कहना है कि लड़की ने उनको बताया था कि वह बिहार की रहने वाली है, लेकिन मम्मी-पापा का देहांत हो चुका है। इसलिए अभी अपनी मौसी के घर दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है।

सिविल की तैयारी करने की बात भी कही

पीड़ित युवक की माने तो लड़की ने अपनी मौसी से भी बात कराई। इस तरह उनके घरवालों ने दोनों का रिश्ता भी तय कर दिया। फिर क्या था शादी की 16 दिसंबर तारीख तय हो गई। युवक शादी की तैयारियों में जुट गया। लड़की ने युवक को बताया कि वह आईएएस की तैयारी कर रही है और अपने सपने पूरा करना चाहती है।

ये भी पढ़ें : सात फेरों के बीच कोरोना की इंट्री, दुल्हन क्वारंटाइन-दूल्हा खाली हाथ लौटा

ऐसे में होने वाली पत्नी की मनोज ने पूरी मदद की। पढ़ाई के लिए कभी 10, 20 और 50 हजार तक बिना सोचे दिए। दिल्ली से लखनऊ तक फ्लाइ से मिलने आई तो टिकट का भी खर्चा उठाया।

2 लाख की माॅल से कराई थी शापिंग

माॅल से 2 लाख की शापिंग भी कराई। कुछ समय पहले प्रियंका ने उसे आखिरी बार हैदराबाद जाने की बात कही और रफूचक्कर हो गई। युवक ने कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जांच हुई तो पता चला कि आधार कार्ड, पैन और वोटर आईडी सबकुछ फर्जी था। उसकी तलाश में युवक बिहार और दिल्ली के दिए पतों पर भी गया। सब पते गलत निकले। अब हजरतगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : प्यार में धोखा खाई बैंक कैशियर प्रेमिका ने 5 लाख दी सुपारी, प्रेमी की नवविवाहिता पत्नी थी निशाने पर..