Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बेसब्र हुई मोहब्बत : शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर को ले भागा युवक..

Desperate love : few days before wedding in Banda, bridegroom elopes with his fiancee

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपनी होने वाली पत्नी यानी मंगेतर को शादी से चंद महीने पहले लेकर भाग गया। वजह सिर्फ इतनी थी कि शादी तक उससे दूरी को लेकर सब्र नहीं हो पा रहा था। अब लड़की और

लड़के दोनों पक्ष के लोग हैरान और परेशान हैं। उधर, लड़की के घर वाले तो कोतवाली तक पहुंच गए हैं। उन्होंने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तक कर डाली है। लड़की तिंदवारी तो लड़का मटौंध थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

लड़की के पिता थाने पहुंचे, बुरी लगी यह बात

जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि रविवार को वह बदौली प्रधान की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनकी पत्नी मवेशी चराने खेत गई थी।

ये भी पढ़ें : UP : होटल और लाज में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाओं समेत 9 पकड़े गए

इसी बीच मटौंध के भूरागढ़ का रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के पिता का यह भी कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी भूरागढ़ के इसी युवक के साथ जुलाई में होना तय थी। जुलाई में वरीक्षा भी कर दी थी।

मामले को लेकर पुलिस ने कही यह बात

सर्दी में शादी की बात तय हुई थी। लड़के से सब्र नहीं हुआ और वह मंगेतर को लेकर फरार हो गया। घटना के बारे में तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह का कहना है कि कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने तहरीर लेकर आने के लिए कहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है। हर कोई अचंभित है।

ये भी पढ़ें : UP : होटल और लाज में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाओं समेत 9 पकड़े गए